{"_id":"69b2ae15e4da2d1b06033a7f","slug":"protest-against-the-four-lane-construction-work-in-brahmapukhar-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-155738-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: ब्रह्मपुखर में फोरलेन निर्माण कार्य के विरोध में धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: ब्रह्मपुखर में फोरलेन निर्माण कार्य के विरोध में धरना
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Thu, 12 Mar 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
ब्रह्मपुखर में फोरलेन निर्माण कार्य के विरोध में प्रदर्शन करते स्थानीय लोग। स्रोत: ग्रामीण
विज्ञापन
ग्रामीणों ने रोकीं कंपनी की गाड़ियां, समस्याओं की अनदेखी का आरोप
कंपनी के अधिकारियों के आश्वासन के बाद मामला हुआ शांत
संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। नौणी-भराड़ीघाट फोरलेन निर्माण कार्य को लेकर गुरुवार को ब्रह्मपुखर चौक में ग्रामीणों और दुकानदारों ने निर्माण कार्य में लगी कंपनी के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों ने कंपनी पर स्थानीय लोगों की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया और कुछ समय के लिए निर्माण कार्य में लगी गाड़ियों को भी रोक दिया।
प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि पिछले एक साल से क्षेत्र में फोरलेन का कार्य चल रहा है, लेकिन स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए जरूरी प्रबंध नहीं किए गए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क पर नियमित रूप से पानी का छिड़काव नहीं किया जाता, जिससे धूल के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई घरों और दुकानों में धूल भर रही है और सड़क से गुजरना भी मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि चौक पर प्रतिदिन हजारों लोगों की आवाजाही रहती है, लेकिन यहां शौचालय की कोई व्यवस्था नहीं है। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में लगी कंपनी से ब्रह्मपुखर में शौचालय बनाने, सड़क की टारिंग करने और नियमित रूप से पानी का छिड़काव करने की मांग की।
धरने में कुलवीर भड़ोल, पवन कुमार, आकाश सहित अन्य ग्रामीण शामिल रहे। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर कोई अधिकारी आकर बात नहीं करेगा, तब तक वे कंपनी की गाड़ियों को यहां से गुजरने नहीं देंगे। उधर , मौके पर पहुंचे कंपनी के अधिकारियों ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि ब्रह्मपुखर से विनायक घाट के बीच सड़क पर नियमित रूप से पानी का छिड़काव किया जाएगा। साथ ही सड़क की मरम्मत और ब्रह्मपुखर में जल्द शौचालय का निर्माण कराने का भी भरोसा दिया गया। अधिकारियों के आश्वासन के बाद मामला शांत हो गया।
Trending Videos