{"_id":"69b95a1554c251127d0689a6","slug":"river-polluted-in-bls-bilaspur-news-c-92-1-ssml1031-156116-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: गंदगी और अतिक्रमण की मार झेल रही सीर खड्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: गंदगी और अतिक्रमण की मार झेल रही सीर खड्ड
विज्ञापन
विज्ञापन
सीवरेज का गंदा पानी सीधे खड्ड में गिरने से बढ़ा प्रदूषण
लोगों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई करने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। उपमंडल घुमारवीं की जीवनदायिनी मानी जाने वाली सीर खड्ड इन दिनों गंदगी और अतिक्रमण की मार झेल रही है। हजारों लोगों की प्यास बुझाने वाली यह जलधारा अब कूड़े और सीवरेज के गंदे पानी के कारण बदहाल स्थिति में पहुंच गई है। हालात ऐसे बन गए हैं कि खड्ड का पानी अब पीने योग्य नहीं रहा।
सीर खड्ड में पानी में प्लास्टिक का कचरा और गंदगी साफ दिखाई दे रही है। स्थानीय लोगों की ओर से खुलेआम कचरा फेंके जाने से जलधारा लगातार प्रदूषित हो रही है। कई स्थानों पर गंदगी के कारण पानी से दुर्गंध आने लगी है, जिससे आसपास रहने वाले लोगों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शहर की सीवरेज व्यवस्था भी कई जगहों पर सीधे खड्ड में मिल रही है। पेयजल स्रोतों पर भी संकट गहराने लगा है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में यह जलधारा पूरी तरह प्रदूषण की चपेट में आ सकती है। इसके अलावा खड्ड के किनारों पर कुछ रसूखदार लोगों की ओर से किए गए अवैध कब्जे भी चिंता का विषय बने हुए हैं। अतिक्रमण के कारण खड्ड के प्राकृतिक बहाव में बाधा उत्पन्न हो रही है जिससे आने वाले समय में जलभराव और अन्य समस्याएं बढ़ सकती हैं।
हालांकि संवेदना संस्था और क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिक इस मुद्दे को लेकर कई बार आवाज उठा चुके हैं। उन्होंने प्रशासन से खड्ड को बचाने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि खड्ड में फेंकी जा रही गंदगी पर तुरंत रोक लगाई जाए, अवैध कब्जों को हटाया जाए और सीवरेज के गंदे पानी को इसमें गिरने से रोका जाए, ताकि इस महत्वपूर्ण जलस्रोत को बचाया जा सके।
Trending Videos