सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   road not repaired yet

Bilaspur News: तीन साल बाद भी नहीं बना डंगा, 42 परिवारों की बढ़ी चिंताएं

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
road not repaired yet
ग्राम पंचायत बड़गांव के री गांव में अधर में लटका हुआ निर्माण कार्य। संवाद
विज्ञापन
बरसात से पहले निर्माण न हुआ तो बाकी क्षेत्र से कट जाएगा री गांव
Trending Videos

1100 नंबर पर कई बार शिकायत करने के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। विकासखंड झंडूता की ग्राम पंचायत बड़गांव के री गांव में तीन वर्ष पूर्व आई बाढ़ के बाद से हालात जस के तस बने हुए हैं। सीर खड्ड में आई भारी बाढ़ से सड़क और खड्ड किनारे लगा डंगा बह गया था, लेकिन आज तक इसका निर्माण कार्य अधर में लटका हुआ है। अब आगामी बरसात को लेकर गांव के 42 परिवारों की चिंताएं बढ़ गई हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि बरसात से पहले डंगे का निर्माण नहीं हुआ तो गांव का संपर्क पूरी तरह से बाकी क्षेत्रों से कट सकता है। सड़क सुविधा न होने के कारण आपात स्थिति में मरीजों को तीन किलोमीटर तक पैदल सड़क तक पहुंचाना पड़ता है, जिससे बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण शमशेर सिंह, रणजीत सिंह, किशोरी लाल, गोपाल सिंह, जंग बहादुर, दीनानाथ, ओंकार सिंह, तिलक राज, मिल्खी राम, बलवीर सिंह, अजय सिंह, बलदेव सिंह, सुखदेव, विनोद और शेर सिंह ने बताया कि तीन साल पहले आई बाढ़ में री गांव को जाने वाली सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। इससे गांव का संपर्क अन्य क्षेत्रों से टूट गया था। उन्होंने बताया कि उस समय सरकार और 1100 नंबर पर शिकायत भी दर्ज करवाई गई, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। गत वर्ष भी बरसात के दौरान सड़क का बचा हुआ हिस्सा बह गया, जिससे हालात और गंभीर हो गए। ग्रामीणों का आरोप है कि समय रहते डंगा बना दिया जाता तो यह स्थिति नहीं बनती।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता सचिन नड्डा ने बताया कि री गांव में खड्ड किनारे डंगा लगाने के लिए 1.80 करोड़ रुपये का टेंडर हो चुका है। ठेकेदार की ओर से कार्य शुरू भी किया गया था, लेकिन बरसात के कारण इसे रोकना पड़ा। उन्होंने बताया कि कार्य में देरी को लेकर ठेकेदार को नोटिस जारी किया गया है और अगले तीन दिन के भीतर काम दोबारा शुरू कर दिया जाएगा, ताकि ग्रामीणों को हर मौसम में सड़क सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed