सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   TB is not a fatal disease, if treated on time it can be eradicated completely.

Bilaspur News: टीबी जानलेवा बीमारी नहीं, समय पर इलाज हो तो जड़ से होती है खत्म

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
TB is not a fatal disease, if treated on time it can be eradicated completely.
अर्की में विश्व क्षय रोग दिवस कार्यक्रम के दौरान मौजूद स्वास्थ्य कर्मी व अन्य लोग। स्रोत विभाग
विज्ञापन
अर्की में विश्व क्षय रोग दिवस पर पर बोले एसडीएम निशांत तोमर
Trending Videos

क्षेत्र के आठ टीबी चैंपियंस को किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
अर्की (सोलन)। टीबी कोई जानलेवा या भयंकर बीमारी नहीं है, बल्कि यह एक साधारण जुकाम की तरह है। यदि समय पर इसका इलाज शुरू कर दिया जाए, तो यह बीमारी जड़ से खत्म हो सकती है। यह बात उपमंडलाधिकारी (एसडीएम) अर्की निशांत तोमर ने खंड चिकित्सा कार्यालय के सभागार में आयोजित विश्व क्षय रोग दिवस कार्यक्रम के दौरान बतौर मुख्यातिथि कही। उन्होंने जनता का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि जिस तरह भारतवर्ष लगभग पोलियो मुक्त हो चुका है, ठीक उसी तरह सभी के साझा सहयोग से देश बहुत जल्द टीबी मुक्त भी हो जाएगा।समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद खंड चिकित्सा अधिकारी (बीएमओ) अर्की डॉ. मुक्ता रस्तोगी ने टीबी के लक्षणों व जांच की बारीकियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने ग्रामीणों और स्थानीय लोगों से अपील की कि वे समय-समय पर अपनी स्वास्थ्य जांच करवाते रहें। यदि शरीर में टीबी के कोई भी लक्षण महसूस हों, तो उसे बिल्कुल न छुपाएं। इस बीमारी को मात देकर स्वस्थ जीवन जी रहे अर्की क्षेत्र के आठ टीबी चैंपियंस को सम्मानित किया गया और उन्हें बधाई दी गई। कार्यक्रम का सफल संचालन विजय कुमार शांडिल ने किया। इस मौके पर मानव कल्याण समिति से सीडी बंसल, रोशन लाल वर्मा, नया सवेरा जनकल्याण समिति के संस्थापक एवं प्रधान एडवोकेट भीम सिंह चौहान, सचिव प्रीतम सिंह और अस्पताल प्रबंधन के अन्य कर्मचारी व एनजीओ सदस्य मौजूद रहे।
प्रतियोगिता के विजेता और समाजसेवी संस्थाएं सम्मानित
कार्यक्रम के दौरान जागरूकता बढ़ाने के लिए आईटीआई, डिग्री कॉलेज के छात्रों और आशा वर्कर्स के बीच पेंटिंग व स्लोगन प्रतियोगिता करवाई गई। प्रथम और द्वितीय रहे प्रतिभागियों को मुख्यातिथि ने पुरस्कृत किया गया। इससे पूर्व, बीएमओ ने एसडीएम निशांत तोमर को शॉल, हिमाचली टोपी और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed