सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Artists showcased their talent at Raihan Basera

Bilaspur News: रैहन बसेरा में कलाकारों ने दिखाई प्रतिभा

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Artists showcased their talent at Raihan Basera
विज्ञापन
राज्य स्तरीय ग्रीष्मोत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए हुए ऑडिशन
Trending Videos

आठ महिला मंडल सहित 50 प्रतिभागियों ने दिखाया दमखम

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। राज्य स्तरीय ग्रीष्मोत्सव मेला घुमारवीं में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए दूसरे दिन भी ऑडिशन हुए। ऑडिशन रैहन बसेरा घुमारवीं में आयोजित किए गए। इसमें कलाकारों ने भाग लिया। इस अवसर पर आठ महिला मंडलों सहित करीब 50 प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं।
इस दौरान प्रतिभागियों ने एकल गान, लोक नृत्य, स्लोगन प्रस्तुतियां और महिला मंडलों की समूह प्रस्तुतियों के माध्यम से कला का प्रदर्शन किया। ऑडिशन में युवाओं के साथ-साथ महिलाओं और अनुभवी कलाकारों का भी उत्साह देखने को मिला। आयोजन समिति के अनुसार, ऑडिशन का उद्देश्य स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है, ताकि वे अपनी कला का प्रदर्शन कर राज्य स्तरीय ग्रीष्मोत्सव के मुख्य मंच तक पहुंच सकें। चयनित कलाकारों को मेले के दौरान आयोजित मुख्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रस्तुति का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चयन समिति में फूला कुमारी, सुभाष गुप्ता, आशा शर्मा और रामलाल पाठक सहित अन्य जज शामिल हैं। प्रतिभागियों का मूल्यांकन उनकी प्रस्तुति, कला की गुणवत्ता, मंच संचालन क्षमता और दर्शकों से जुड़ाव के आधार पर किया जा रहा है। समिति के अनुसार चयनित प्रतिभागियों को फोन से सूचित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed