सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   State government fails on every front: Trilok

प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल : त्रिलोक

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
State government fails on every front: Trilok
भाजपा कार्यालय बिलासपुर में आयोजित मंडल बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते विधायक त्रिलोक जम
विज्ञापन
बोले, कार्यकर्ता जनविरोधी फैसले लोगों तक पहुंचाएं
Trending Videos

जिला मुख्यालय में दो मंडल के कार्यकर्ताओं की हुई बैठक

संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर। भाजपा ने पार्टी कार्यालय में सदर और बिलासपुर मंडल की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में सदर के विधायक त्रिलोक जमवाल ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे बूथ स्तर पर जाकर लोगों को प्रदेश सरकार की नीतियों और फैसलों के बारे में जागरूक करें। जमवाल ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। उन्होंने कहा कि गलत नीतियों के कारण प्रदेश पर कर्ज का बोझ बढ़ा है। अब सरकार राजस्व बढ़ाने के लिए नए-नए कर लगा रही है। उन्होंने पेट्रोल-डीजल पर टैक्स बढ़ाने और हिमाचल में प्रवेश शुल्क में वृद्धि का भी जिक्र किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इन फैसलों का असर आम जनता पर पड़ेगा। रोजमर्रा की वस्तुओं जैसे दूध, सब्जी और राशन के दाम बढ़ सकते हैं। साथ ही बस किराये में भी बढ़ोतरी की आशंका है। उन्होंने बरमाणा सीमेंट फैक्टरी से जुड़े ट्रक ऑपरेटरों पर भी इसके प्रभाव की बात कही। बैठक में भाजपा जिला महामंत्री प्यारेलाल चौधरी, सदर मंडल अध्यक्ष हंसराज ठाकुर तथा बिलासपुर मंडल अध्यक्ष पवन ठाकुर सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed