सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Elderly and social workers honored

Bilaspur News: बुजुर्ग और सामाजिक कार्यकर्ता सम्मानित

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Elderly and social workers honored
घुमारवीं में आयोजित पेंशनर सम्मान समारोह में पेंशनरों को सम्मानित करते मुख्यातिथि। स्रोत: पेंशन
विज्ञापन
पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन घुमारवीं ने आयोजित किया समारोह
Trending Videos

परमवीर चक्र विजेता कैप्टन संजय कुमार ने कारगिल युद्ध के अनुभव किए साझा

संवाद न्यूज एजेंसी

भगेड़ (बिलासपुर)। पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन घुमारवीं शहरी इकाई ने सम्मान समारोह आयोजित किया। इस अवसर पर 75 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों और समाजसेवी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम समाज में सम्मान, सेवा और एकजुटता की भावना को मजबूत करने वाला साबित हुआ।

समारोह में परमवीर चक्र विजेता कैप्टन संजय कुमार बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। उन्होंने वरिष्ठजनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को टोपी, शॉल और स्मृतिचिह्न भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई। शहरी इकाई के प्रधान हरि सिंह ठाकुर ने संजय कुमार का स्वागत किया। हरि सिंह ठाकुर ने कहा कि वरिष्ठजन समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके अनुभव और मार्गदर्शन से समाज को सही दिशा मिलती है। उन्होंने कहा कि ऐसे सम्मान समारोह समाज में बुजुर्गों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता प्रकट करने का सशक्त माध्यम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैप्टन संजय कुमार ने अपने संबोधन में कारगिल युद्ध (1999) के दौरान के अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि भारतीय सेना ने कठिन परिस्थितियों में भी अदम्य साहस और देशभक्ति का परिचय दिया। देश सेवा सर्वोपरि है और हर नागरिक को राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए। उनके प्रेरक शब्दों ने सभी को भावविभोर और उत्साहित कर दिया।
कार्यक्रम में महिला वर्ग में रामप्यारी देवी, कौशल्या देवी, जमना देवी, जै देई, पशोत्मा देवी, निक्की देवी, आशा ठाकुर, पदमा देवी सहित अन्य महिलाओं को सम्मानित किया गया। पुरुष वर्ग में अलबेल सिंह, हरि राम शर्मा, रूप सिंह, दया राम, सतपाल, रामप्रकाश, तारा देव, कर्म देव गौतम, विष्णु राम, ध्यान सिंह, रघुनाथ, जमाल दीन, नंद लाल, लेख राम शर्मा, ठाकुर दास, रतन लाल, अमर सिंह, जगदीश गुप्ता, मस्त राम राणा सहित कई वरिष्ठजनों को सम्मानित किया गया।
सामाजिक कार्यकर्ताओं में बृज लाल शर्मा, हिमाचल किसान एवं जन कल्याण सभा के प्रदेश अध्यक्ष और समाजसेवी, को विशेष सम्मानित किया गया। प्रधान हरि सिंह ठाकुर ने प्रदेश सरकार के समक्ष पेंशनरों की महंगाई भत्ता (डीए) की लंबित किस्तों का भुगतान, मेडिकल बिलों का समयबद्ध निपटान, डीए एरियर जारी करना, 2016 से 2021 तक सेवानिवृत्त पेंशनरों की बकाया राशि का भुगतान की मांग रखी।
ये लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम में राज्य महासचिव हुक्म सिंह ठाकुर, राज्य उप प्रधान तारा चंदेल, जिला प्रधान जगदीश, जिला उप प्रधान देव गौतम, स्वारघाट इकाई के प्रधान चमन ठाकुर, झंडूता खंड के महासचिव इंद्र सिंह डटवालिया, झंडूता के प्रधान सुनील कुमार, जिला महासचिव नरोत्तम दत्त धीमान, घुमारवीं ब्लॉक महासचिव रवि शर्मा, प्यारे लाल शर्मा, वरिष्ठ उप प्रधान हेमराज महाजन, संयुक्त सचिव बुद्धि सिंह, महेंद्र सिंह चंदेल, बृजेन्द्र नाथ, सरदार धर्म सिंह सहित कई पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। समारोह में लगभग 50 व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed