सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Tips for staying mentally healthy

Bilaspur News: मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के दिए टिप्स

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Tips for staying mentally healthy
विज्ञापन
इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी ने कार्यशाला की आयोजित
Trending Videos

वरिष्ठ नागरिकों को बताए वित्तीय धोखाधड़ी और इससे बचाव के तरीके
ऑनलाइन ठगी और अन्य साइबर खतरों से सावधान रहने के उपाय बताए

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी की जिला शाखा की ओर से वरिष्ठ नागरिक सभा के सभागार में डिजिटल जागरूकता विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता सभा के अध्यक्ष जेएन मिश्रा ने की।
कार्यशाला में आर्ट ऑफ लिविंग की रचना मेहता ने मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए उपयोगी सुझाव दिए। वहीं साइबर सेल, पुलिस अधीक्षक कार्यालय बिलासपुर की टीम ने ऑनलाइन ठगी और साइबर खतरों से बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के वीके धीमान ने वित्तीय धोखाधड़ी और उससे बचने के तरीकों पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यशाला के बाद वरिष्ठ नागरिक सभा की मासिक बैठक भी आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत हाल ही में दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। सभा ने नलवाड़ी मेले को राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित करने के लिए मुख्यमंत्री, मंत्री राजेश धर्माणी, कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार, पूर्व मंत्री राम लाल ठाकुर और पूर्व विधायक बंबर ठाकुर का आभार व्यक्त किया।
बैठक में नगर विकास से जुड़े कई प्रस्ताव पारित किए गए। इनमें लुहणूघाट से बैरी जडोला पुल का निर्माण, दावीं घाटी (जुखाला) से एम्स तक और मार्कंडेय मंदिर से बिलासपुर तक टनल निर्माण, घुमारवीं में लंबित मेडिकल रिम्बर्समेंट और अन्य भत्तों का भुगतान शामिल हैं। इसके अलावा नगर परिषद से सभागार का प्राक्कलन तैयार करने, परिसर से कचरा हटाने और इंटरलॉकिंग टाइल बिछाने का प्रस्ताव भी पारित किया गया।
कार्यक्रम में मस्त राम वर्मा, ओम प्रकाश गर्ग, एमआर वर्मा, बीआर शर्मा, सुशील पुंडीर, राजेंद्र शर्मा, शशि बाला, अशोक सैनी, रछपाल सिंह, कुलदीप सिंह, जीएमपी चोपड़ा, प्रेम लाल चंद्र, जीत राम सुमन, डॉ. जय राम शर्मा, आरपी मेहता, अरुण कुमार शर्मा, ओंकार सिंह गुलेरिया, पुरुषोत्तम शर्मा, कृष्ण लाल, राजकुमार, सुखराम, एसएल शर्मा, अमर सिंह चौहान, रचना मेहता, अनिल गुप्ता, मनमोहन भंडारी, इंदर कपिल, कांता शर्मा, राधेश्याम शर्मा, वीडी ठाकुर, आरपी शर्मा, विजय धीमान और अब्दुल मजीद सहित कुल 55 वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed