{"_id":"69bff5291a79622c76036048","slug":"teachers-were-informed-about-on-the-job-training-skill-competitions-job-fairs-and-exit-surveys-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-156507-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: शिक्षकों को ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग, स्किल प्रतियोगिता, जॉब फेयर, एग्जिट सर्वे की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: शिक्षकों को ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग, स्किल प्रतियोगिता, जॉब फेयर, एग्जिट सर्वे की दी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Sun, 22 Mar 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
घुमारवीं में डाइट की ओर से आयोजित टीचर ट्रेनिंग प्रोग्राम में भाग लेने वाले शिक्षक। स्रोत: डाइट
विज्ञापन
-घुमारवीं में तीन दिवसीय इन-सर्विस टीचर ट्रेनिंग कार्यक्रम का हुआ आयोजन
-इलेक्ट्रॉनिक्स एंड हार्डवेयर के 27, टेलीकॉम सेक्टर के 31 शिक्षकों ने लिया भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। हिमाचल प्रदेश समग्र शिक्षा के तत्वावधान में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बिलासपुर ने घुमारवीं के निजी होटल में अध्यापकों के लिए तीन दिवसीय इन-सर्विस टीचर ट्रेनिंग कार्यक्रम का आयोजन किया।
इसमें इलेक्ट्रॉनिक्स एंड हार्डवेयर के 27 और टेलीकॉम सेक्टर के 31 व्यावसायिक अध्यापकों ने भाग लिया। तीन दिवसीय कार्यशाला के दौरान ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग, स्किल प्रतियोगिता, जॉब फेयर और एग्जिट सर्वे जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही कक्षा 9वीं से 12वीं तक के इलेक्ट्रॉनिक्स एंड हार्डवेयर एवं टेलीकॉम सेक्टर के पाठ्यक्रम में शामिल प्रमुख (हॉटस्पॉट) विषयों पर विशेषज्ञों ने गहन मार्गदर्शन प्रदान किया। कार्यक्रम के जिला कोऑर्डिनेटर व्यावसायिक शिक्षा कुलदीप शर्मा ने बताया कि स्रोत व्यक्तियों के रूप में डाइट बिलासपुर प्रधानाचार्य राकेश मनकोटिया, वीटीपी कोऑर्डिनेटर संदीप सोयल, इंद्र शर्मा, प्रवक्ता कुलदीप शर्मा, सोमदत्त कालिया, अमरजीत शर्मा (सेवानिवृत्त एसडीओ), दिनेश धीमान सहित अन्य विशेषज्ञों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रशिक्षण के तहत प्रतिभागियों को इंडस्ट्री एक्सपोजर विजिट के माध्यम से व्यावहारिक अनुभव प्रदान किया गया। इलेक्ट्रॉनिक्स एंड हार्डवेयर सेक्टर के अध्यापकों को राजकीय आईटीआई घुमारवीं और टेलीकॉम सेक्टर के अध्यापकों को प्राइवेट संतोषी आईटीआई घुमारवीं में विजिट करवाई गई। समापन अवसर पर बिलासपुर की जिला उपनिदेशक स्कूल गुणवत्ता शिक्षा एवं डीपीओ समग्र शिक्षा निशा गुप्ता ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान अर्जित ज्ञान को अपने विद्यालयों में प्रभावी रूप से लागू करें, ताकि विद्यार्थियों को अधिकतम लाभ मिल सके।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम व्यावसायिक शिक्षा की गुणवत्ता को सुदृढ़ करने और शिक्षकों के कौशल उन्नयन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।
Trending Videos