फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Teachers will foster a mindset of gender equality among students.

Bilaspur News: विद्यार्थियों में लैंगिक समानता की सोच विकसित करेंगे शिक्षक

Sun, 25 Oct 2026 11:04 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Teachers will foster a mindset of gender equality among students.
शिव शक्ति कॉन्वेंट स्कूल में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षक। स्रोत: स्कूल प्रबंध
शिव शक्ति कॉन्वेंट स्कूल में सीबीएसई की कार्यशाला में 45 शिक्षकों को दिया प्रशिक्षण
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। शिव शक्ति कॉन्वेंट स्कूल कसारू में सीबीएसई की ओर से शिक्षकों के लिए लैंगिक संवेदनशीलता विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें स्कूल के 45 शिक्षकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के चेयरमैन डॉ. श्रवण कुमार, प्रधानाचार्य निर्मला देवी और रिसोर्स पर्सन जगतंबा नड्डा ने दीप प्रज्वलित कर किया। रिसोर्स पर्सन जगतंबा नड्डा ने शिक्षकों को लैंगिक संवेदनशीलता के महत्व, बालक-बालिका के प्रति समान दृष्टिकोण, समान अवसर और भेदभाव रहित व्यवहार के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्कूल में सभी विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित, समावेशी और सम्मानजनक वातावरण सुनिश्चित करना जरूरी है। उन्होंने शिक्षकों को विद्यार्थियों में समानता, सम्मान और सकारात्मक सोच विकसित करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही कक्षा में लैंगिक रूढ़ियों से बचने और प्रत्येक विद्यार्थी को समान अवसर देने पर जोर दिया। स्कूल के चेयरमैन डॉ. श्रवण कुमार ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम शिक्षकों के व्यावसायिक विकास के लिए उपयोगी हैं। प्रधानाचार्य निर्मला देवी ने कहा कि विद्यार्थियों में समानता और सम्मान के मूल्य विकसित करने में शिक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों को लैंगिक समानता के प्रति जागरूक करना और स्कूल में सुरक्षित व समान अवसरों वाला शैक्षिक वातावरण तैयार करना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed