सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   The message of nation building reached every home through Mann Ki Baat: Krishan Lal

मन की बात से घर-घर पहुंचा राष्ट्र निर्माण का संदेश : कृष्ण लाल

संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sun, 29 Mar 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
The message of nation building reached every home through Mann Ki Baat: Krishan Lal
श्री नयना देवी विधानसभा क्षेत्र के तहत भटेड-2 में मन की बात कार्यक्रम में मौजूद भाजपा कार्यकर्त
विज्ञापन
नयना देवी क्षेत्र के बूथों पर सामूहिक श्रवण, कार्यकर्ताओं ने लिया संदेश फैलाने का संकल्प
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। नयना देवी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बूथ संख्या 52 टिक्कर एवं बूथ संख्या 51 भटेड़-2 में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात को भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्ण लाल चंदेल विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को संबोधित करते हुए स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया। उन्होंने वोकल फॉर लोकल के माध्यम से स्थानीय उत्पादों को अपनाने पर बल देते हुए आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में जनभागीदारी को आवश्यक बताया। साथ ही युवाओं को नवाचार, स्टार्टअप एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। प्रधानमंत्री ने भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत एवं परंपराओं के संरक्षण पर जोर देते हुए समाज में सकारात्मक सोच और सामूहिक प्रयासों के माध्यम से राष्ट्र को सशक्त बनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों में विशेष उत्साह देखने को मिला। पूरे आयोजन के दौरान वातावरण राष्ट्रभक्ति एवं सेवा भावना से ओत-प्रोत रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृष्ण लाल चंदेल ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम देश के प्रत्येक नागरिक को जोड़ने का सशक्त माध्यम बन चुका है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के विचार समाज को नई दिशा देने वाले हैं और हर वर्ग को प्रेरित करते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि वे इन संदेशों को घर-घर तक पहुंचाएं तथा समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने राष्ट्रहित में संगठित होकर कार्य करने और मन की बात के संदेशों को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed