सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Yes. We can end TB: with country leadership and people's participation

हां। हम टीबी को समाप्त कर सकते हैं: देशों के नेतृत्व में, लोगों की भागीदारी से

संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Wed, 25 Mar 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Yes. We can end TB: with country leadership and people's participation
विज्ञापन
रैली, नुक्कड़ नाटक, क्विज के माध्यम से टीबी उन्मूलन का दिया संदेश
Trending Videos

विश्व क्षयरोग दिवस पर एम्स बिलासपुर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। एम्स बिलासपुर में विश्व क्षयरोग दिवस 2026 के अवसर पर व्यापक जागरूकता कार्यक्रम हुआ। संस्थान के कार्यकारी निदेशक लेफ्टिनेंट जनरल (डॉ.) दलजीत सिंह के मार्गदर्शन में कम्युनिटी एंड फैमिली मेडिसिन विभाग द्वारा टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस वर्ष की थीम हां। हम टीबी को समाप्त कर सकते हैं: देशों के नेतृत्व में, लोगों की भागीदारी से रही। कार्यक्रम की शुरुआत अकादमिक ब्लॉक से जागरूकता रैली के साथ हुई, जिसे कार्यकारी निदेशक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली संस्थान के डायग्नोस्टिक, ट्रॉमा और ओपीडी ब्लॉक से होकर गुजरी। इस दौरान छात्रों ने पोस्टर, बैनर और नारों के माध्यम से क्षय रोग के प्रति जागरूकता फैलाई। रैली के बाद ओपीडी पंजीकरण क्षेत्र में एमबीबीएस छात्रों द्वारा नुक्कड नाटक प्रस्तुत किया गया। इसमें टीबी के लक्षण, संक्रमण के तरीके, जांच एवं उपचार की सुविधाएं और बचाव के उपायों को प्रभावी ढंग से समझाया गया। कार्यक्रम में विशेष रूप से बुजुर्गों, मधुमेह रोगियों, कुपोषित व्यक्तियों, धूम्रपान करने वालों, टीबी मरीजों के संपर्क में रहने वाले लोगों को बिना लक्षण के भी जांच करवाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यकारी निदेशक ने मरीजों और उनके परिजनों से संवाद कर टीबी के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने, सामाजिक कलंक से बचने का संदेश दिया। कम्युनिटी एंड फैमिली मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. अनुपम पराशर ने भारत सरकार द्वारा टीबी नियंत्रण के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी और जनभागीदारी को आवश्यक बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमबीबीएस बैच 2023, 2024 और 2025, पैरामेडिकल बीएससी 2025 छात्रों को टीबी के प्रति जागरूक किया गया। इसके बाद सभी ने टीबी उन्मूलन की शपथ ली और पोस्टर व स्लोगन तैयार किए। पैरामेडिकल छात्रों के बीच टीबी विषय पर क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। साथ ही छात्रों ने संस्थान के डॉट्स सेंटर का दौरा कर टीबी के प्रबंधन और उपचार की प्रक्रिया को समझा। इस कार्यक्रम में 150 से अधिक छात्रों ने भाग लिया। कार्यक्रम में डीन अकादमिक डॉ. रुपाली पारलेवार, माइक्रो बायोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. प्रीति अग्रवाल, मेडिसिन विभाग के डॉ. तरुण शर्मा, नर्सिंग कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. मोनालिजा सहित कई संकाय सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया, अल्पाहार वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed