सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   11 domestic gas cylinders recovered during raids on *dhabas*, hotels, and restaurants.

Chamba News: ढाबों, होटलों, रेस्तरां में दबिश देकर बरामद किए 11 घरेलू गैस सिलिंडर

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 30 Apr 2026 10:33 PM IST
विज्ञापन
11 domestic gas cylinders recovered during raids on *dhabas*, hotels, and restaurants.
विज्ञापन
खाद्य एवं आपूर्ति विभाग भटियात की ओर से वीरवार को की गई यह कार्रवाई
Trending Videos

विभागीय कार्रवाई से दुकानदारों में मचा हड़कंप, 32 दुकानों में किया निरीक्षण

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने भटियात क्षेत्र के बाजारों में घरेलू गैस सिलिंडरों का व्यावसायिक तौर पर प्रयोग करने वाले दुकानदारों पर शिकंजा कस दिया है।
विभाग ने वीरवार को चुवाड़ी सहित अन्य बाजारों में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान 11 घरेलू गैस सिलिंडर बरामद किए गए। विभागीय टीम ने इन सिलिंडरों को जब्त कर लिया है। विभागीय कार्रवाई के दौरान बाजारों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह निरीक्षण विभागीय निरीक्षक की अगुवाई में किया गया। इस दौरान 29 होटलों समेत ढाबों और रेस्तरां में दबिश दी गई। 11 दुकानों में घरेलू गैस सिलिंडर बरामद किए गए। गौरतलब है कि दुकानदार पैसे बचाने के लिए दुकानों में व्यावसायिक सिलिंडर के बजाय घरेलू गैस सिलिंडर का प्रयोग करते हैं। यह नियमों के विरुद्ध है। अब विभाग की ओर से दुकानदारों को नोटिस जारी किए जाएंगे और जवाब मांगा जाएगा। इसके बाद विभाग की ओर से जुर्माना भी किया जाएगा। उधर, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक कर्ण ठाकुर ने बताया कि भटियात क्षेत्र के बाजारों में औचक निरीक्षण के दौरान 11 घरेलू सिलिंडर जब्त किए गए हैं। घरेलू गैस सिलिंडरों का प्रयोग करने वाले दुकानदारों को नोटिस दिए जाएंगे। इसके बाद जुर्माना किया जाएगा। अगर दुकानदार जुर्माना नहीं भरते हैं तो उनके सिलिंडर स्थायी तौर पर जब्त कर लिए जाएंगे।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed