सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   12 new panchayats were formed in the district, now the figure has reached 320.

Chamba News: जिले में 12 नई पंचायतें बनीं, अब 320 हो गया आंकड़ा

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 18 Mar 2026 10:35 PM IST
विज्ञापन
12 new panchayats were formed in the district, now the figure has reached 320.
विज्ञापन
जिला प्रशासन की ओर से पंचायती राज एक्ट के तहत नई गठित कीं नई पंचायतें
Trending Videos

नई पंचायतों के गठन को लेकर मांगे थे ऑब्जेक्शन, अब गठन के जारी किए आदेश

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिले में पंचायतों की संख्या अब 320 हो गई है। 12 नई पंचायतों के गठन के लिए उपायुक्त ने आदेश जारी कर दिए हैं। हालांकि, इसके लिए कुछ दिन पहले पंचायतों से ऑब्जेक्शन मांगे गए थे मगर किसी प्रकार का कोई ऑब्जेक्शन पंचायतों की ओर से नहीं किया गया है।
बहरहाल, पूर्व में 308 पंचायतों की जगह अब जिला में 320 ग्राम पंचायतें हो गई हैं।
जानकारी के अनुसार वर्ष 2020-21 के चुनावों से पहले जिले में पंचायतों का आंकड़ा 283 था। लिहाजा, सरकार की ओर से चुनावों से पहले नई पंचायतों का गठन किया और 26 नई पंचायतें गठित हुईं। बहरहाल, इस बार भी सरकार ने नई पंचायतों के गठन को लेकर प्रयास शुरू किए। ऐसे में अब जिले में यह आंकड़ा 320 पहुंच गया है। पंचायत चुनावों में 12 नई पंचायतों से भावी उम्मीदवारों को चुनाव लड़ने का मौका मिलेगा। सरकार की ओर से नई पंचायतों का गठन करने का मकसद हर गांव तक विकास की लौ पहुंचाना है। गौरतलब है कि जिला में कई ऐसी बड़ी पंचायतें थी। जहां विकास पूरी तरह नहीं हो पा रहा था। ग्रामीणों की मांग के अनुसार सरकार ने नई पंचायतों के गठन को लेकर प्रस्ताव मांगे। नई पंचायतों की गठन की प्रक्रिया के दौरान ऑब्जेक्शन भी मांगे गए मगर नई 12 गठित पंचायतों का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है। प्रशासन की ओर से इस बारे अधिसूचना जारी कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
ये बनीं नई पंचायतें
नई पंचायतों की सूची में भसुआ, संघणी, तागी, घलूण, मैहलोक, भटवाड़ा, गदियाड़ा, कलमला, जसूर, देवी देहरा, सरू और चनेड़ शामिल हुई हैं।
--
उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने बताया कि नई 12 गठित पंचायतों को लेकर अधिसूचना जारी कर दी ई है। उन्होंने कहा कि जिले में अब 320 ग्राम पंचायतें हो गई है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed