{"_id":"6a7f30f87ac514e57f0f11c3","slug":"15-buffaloes-killed-by-lightning-strike-on-patedhu-dhar-chamba-news-c-88-1-ssml1004-193201-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: पटेढू धार पर बिजली गिरने से 15 भैंसों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: पटेढू धार पर बिजली गिरने से 15 भैंसों की मौत
Fri, 14 Aug 2026 08:45 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 14 Aug 2026 08:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटेढू धार पर बिजली गिरने से 15 भैंसों की मौत
बारिश के दौरान हुआ हादसा, उदेई के चार परिवारों का पशुपालन व्यवसाय चौपट
प्रभावित परिवारों ने जिला प्रशासन और प्रदेश सरकार से आर्थिक मदद की गुहार लगाई
संवाद न्यूज एजेंसी
साहो (चंबा)। पंचायत कुरैणा के उदेई गांव से पशुपालन कर परिवार का पालन-पोषण करने वाले चार परिवारों पर बिजली कहर बनकर गिरी। तुंदाह के पटेढू धार में बुधवार रात को बारिश के दौरान बिजली गिरने से करीब 20 भैंसों की मौत हो गई। इससे प्रभावित परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने जिला प्रशासन और सरकार से आर्थिक सहायता और मृत पशुओं का मुआवजा देने की मांग की है। वीरवार दोपहर बाद पशुपालन विभाग की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर भैंसों का पोस्टमार्टम किया।
जिला परिषद उपाध्यक्ष लियाकत अली खान ने बताया कि उदेई निवासी हनीफ, शमाऊन, याकूब और यूसुफ भैंस पालन करते हैं। बारिश के दौरान मवेशियों को धार में चरने के लिए छोड़ा था। इसी दौरान बिजली गिरने से 20 भैंसों की मौत हो गई। इससे पशुपालकों को लाखों रुपये का नुकसान हो गया है। पीड़ित परिवारों ने कहा कि वे भैंसों से मिलने वाले दूध से घी, पनीर और खोया तैयार कर बेचते थे। इस आमदनी से घर का खर्च चलता था। प्रभावित परिवार आर्थिक रूप से कमजोर और बीपीएल श्रेणी से संबंधित बताए जा रहे हैं। जिला परिषद उपाध्यक्ष लियाकत अली ने प्रशासन और सरकार से प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत उपलब्ध करवाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पशुपालकों को हुए नुकसान का आकलन करवाकर मृत भैंसों का उचित मुआवजा दिया जाए।
--