{"_id":"69bd7f64fea01c5c3a07512b","slug":"1500-devotees-bowed-their-heads-amidst-heavy-rain-chamba-news-c-88-1-cmb1002-177879-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: झमाझम बारिश के बीच 1500 श्रद्धालुओं ने टेका माथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: झमाझम बारिश के बीच 1500 श्रद्धालुओं ने टेका माथा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 20 Mar 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
भद्रकाली भलेई माता मंदिर में नवरात्र के दूसरे दिन भक्तों की उमड़ी भीड़: संवाद
- फोटो : टक्कर से क्षतिग्रस्त कार। संवाद
विज्ञापन
दूसरे नवरात्र पर भलेई माता मंदिर में उमड़ी भीड़, ढोल-नगाड़ों से गूंजा परिसर
दूरदराज से मुंडन संस्कार करवाने पहुंचे लोग, भंडारे का भी किया आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। भद्रकाली भलेई माता मंदिर में नवरात्रों के दूसरे दिन भारी बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह का अद्भुत नजारा देखने को मिला। लोग मनोकामना लेकर मंदिर पहुंचे।
शुक्रवार सुबह चार बजे भद्रकाली भलेई माता मंदिर के कपाट खुले और पूजा-अर्चना हुई। इसके बाद नौ बजे के बाद दूरदराज से आए श्रद्धालु दर्शन के लिए मंदिर पहुंचने लगे। मंदिर की सीढि़यों से भक्तों की मंदिर तक लाइन देखने को मिली। बारिश के बावजूद लगभग 1500 श्रद्धालुओं ने अपनी मनोकामनाएं लेकर माता के दरबार में माथा टेका। शाम सात बजे तक भक्तों की आवाजाही लगी रही। पुलिस कर्मी श्रद्धालुओं की सुरक्षा और व्यवस्थित प्रवेश सुनिश्चित करते रहे जबकि सफाई कर्मचारी लगातार परिसर को स्वच्छ बनाए रखने में जुटे रहे। इस अवसर पर ढोल-नगाड़ों की थाप के साथ मुंडन संस्कार भी हुए। इससे मंदिर परिसर में भक्ति और उत्साह का जोश दोगुना हो गया। श्रद्धालुओं ने माता के प्रति अपनी गहरी श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत प्रदर्शन किया जिससे पूरा वातावरण आस्था से झूम उठा। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष कमल कुमार ठाकुर ने बताया कि तेज बारिश में भी श्रद्धालुओं की श्रद्धा कम नहीं हुई और उनके लिए लंगर का आयोजन भी किया गया। उन्होंने कहा कि मान्यता है कि जो भक्त अपनी मनोकामना लेकर माता के दर्शन करता है, उसकी इच्छाएं अवश्य पूर्ण होती हैं।
--
Trending Videos