{"_id":"69bd800f307b24c500004416","slug":"1800-students-will-appear-for-the-scholarship-examination-in-the-district-chamba-news-c-88-1-cmb1003-177887-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: जिले में 1800 विद्यार्थी देंगे छात्रवृत्ति परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: जिले में 1800 विद्यार्थी देंगे छात्रवृत्ति परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 20 Mar 2026 10:42 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वर्ण जयंती मिडल मेरिट छात्रवृत्ति योजना के तहत पांच अप्रैल को होगी परीक्षा
परीक्षा के मैटीरियल के लिए प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने खंडों को जारी किए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिले के सरकारी स्कूलों के करीब 1800 विद्यार्थी छात्रवृत्ति योजना की परीक्षा देंगे। प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने इस बारे में दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।
स्वर्ण जयंती मिडल मेरिट स्कॉलरशिप योजना के तहत विद्यार्थी परीक्षा देंगे। दो चरणों में परीक्षा होगी। पहले चरण की परीक्षा का आयोजन पांच अप्रैल को होगा। इस परीक्षा का परिणाम आने के बाद दूसरे चरण की परीक्षा का शेड्यूल तैयार किया जाएगा। प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने परीक्षा के मैटीरियल को लेकर दिशा-निर्देश समस्त खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारियाें को जारी कर दिए हैं।
जानकारी के अनुसार योजना के तहत दो चरणों में परीक्षा करवाई जाती है। दो चरणों में प्रदेश के टॉप 100 विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप दी जाती है। इसमें जिले के 12 विद्यार्थियों का चयन किया जाता है। इसके बाद विद्यार्थियों को छठी, सातवीं और आठवीं कक्षा में प्रतिमाह क्रमश: चार, पांच और छह हजार रुपये की छात्रवृत्ति दी जाती है। सरकार की ओर से इस योजना को कार्यान्वित करने का मकसद विद्यार्थियों को पढ़ाई के दौरान आर्थिक सहायता प्रदान करना है।
प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक चंबा विकास महाजन ने बताया कि योजना के 1800 विद्यार्थी स्वर्ण जयंती मिडल स्कॉलरशिप परीक्षा में बैठेंगे। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। साथ ही खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
--
Trending Videos