{"_id":"69b835bb452db7c7290f477f","slug":"31-students-of-the-district-were-given-rs-10000-each-chamba-news-c-88-1-cmb1003-177445-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: जिले के 31 विद्यार्थियों को दस-दस हजार रुपये की राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: जिले के 31 विद्यार्थियों को दस-दस हजार रुपये की राशि
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 16 Mar 2026 10:24 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बेहतर इनोवेटिव आइडिया देने पर हुआ विद्यार्थियों का चयन, जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए बनाएंगे मॉडल
विभाग ने भी संबंधित स्कूलों को जारी किए आदेश, प्रतियोगिता आयोजन से पहले तैयार करवाएं बच्चों के मॉडल
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिले के 31 विद्यार्थियों को इंस्पायर मानक कार्यक्रम के तहत अवार्ड मिला है। इस बारे में उच्च शिक्षा विभाग को पत्र के माध्यम से जानकारी मिली है।
चयनित विद्यार्थी अपने दिए इनोवेटिव आइडिया के तहत विज्ञान मॉडल बनाएंगे। मॉडल को वे जिला स्तरीय इंस्पायर मानक कार्यक्रम प्रदर्शनी में प्रदर्शित करेंगे। बेहतरीन माॅडल को राज्य स्तर के लिए चयनित किया जाएगा। अगर यह मॉडल राज्य स्तर में भी पहले स्थान पर रहते हैं तो विद्यार्थियों को राष्ट्रीय प्रदर्शनी में भाग लेने का मौका मिलेगा। शैक्षणिक सत्र 2025-26 के तहत करीब छह सौ विद्यार्थियों ने इंस्पायर मानक कार्यक्रम के तहत ऑनलाइन आवेदन किया है। इस दौरान इनोवेटिव आइडिया देना पड़ता है। इसके बाद चयन होता है। चयन होने पर दस हजार रुपये की राशि दी जाती है। इस राशि से विद्यार्थी विज्ञान मॉडल तैयार करते हैं।
प्रतियोगिता आगामी समय में होगी। अभी तक निदेशालय ने इसका शेड्यूल जारी नहीं किया है। राशि मिलने के बाद विद्यार्थियों ने मॉडल बनाना शुरू कर दिया है। विभाग ने भी निर्देश दिए हैं कि वे समय रहते अपने मॉडल तैयार कर लें।
उच्च शिक्षा उपनिदेशक विकास महाजन ने बताया कि 31 विद्यार्थियाें को इंस्पायर मानक अवार्ड मिला है। प्रत्येक विद्यार्थी को दस दस हजार रुपये की राशि दी गई है।
Trending Videos