{"_id":"69b1d657fe5a8f0c0604d0f8","slug":"33-road-accidents-in-february-with-speeding-and-careless-driving-the-main-causes-chamba-news-c-95-1-kng1004-223816-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: फरवरी में हुए 33 सड़क हादसे, तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना रहा कारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: फरवरी में हुए 33 सड़क हादसे, तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना रहा कारण
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 12 Mar 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। पुलिस जिला कांगड़ा में पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष के फरवरी में सड़क दुर्घटनाओं के आंकड़े में बढ़ोतरी हुई है। वर्ष 2025 में फरवरी में इस पुलिस जिला के अंतर्गत 13 पुलिस थानों में सड़क दुर्घटनाओं के 14 की मामले सामने आए थे, जबकि इस वर्ष फरवरी में यह आंकड़ा 33 पहुंच गया। सड़क दुर्घटनाओं के सामने आए मामलों में चालकों की तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना मुख्य कारण रहा है।
पुलिस जिला कांगड़ा की ओर से नशे, तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने वाले चालकों पर शिकंजा कसने के लिए कार्रवाई की जाती है। इसी कड़ी में 7 मार्च को पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर नाका लगाकर वाहनों की जांच की थी।
इस दौरान पुलिस ने नशे की हालत में वाहन चलाने वाले 10 चालकों के लाइसेंस भी जब्त किए थे और इनको रद्द करने को प्रक्रिया आरंभ की है। इस अभियान के तहत ही 112 चालान किए थे। पुलिस की इस कार्रवाई के बावजूद वाहन चालक सड़क सुरक्षा नियमों को ताक पर रखकर इनकी उल्लंघना की जा रही है।
पुलिस विभाग के जारी आंकड़ों के अनुसार पुलिस थाना बैजनाथ के तहत इस वर्ष फरवरी में चार, जबकि पिछले वर्ष फरवरी में एक सड़क दुर्घटना का मामला सामने आया था। पुलिस थाना भवारना में इस साल फरवरी में चार और पिछले वर्ष एक, धर्मशाला में इस बार आठ, जबकि पिछले साल दो हादसे हुए थे। गगल में इस वर्ष दो और पिछले साल फरवरी में एक मामला सड़क दुर्घटना का दर्ज हुआ था।
कांगड़ा पुलिस थाना में वर्ष 2025 और 2026 में फरवरी में चार-चार का आंकड़ा रहा है। लंबागांव में पिछले साल कोई मामला नहीं था और इस वर्ष तीन सड़क दुर्घटनाओं के मामले सामने आए। मैक्लोडगंज पुलिस थाना पिछले वर्ष कोई मामला नहीं था जबकि इस बार एक मामला सामने आया।
नगरोटा बगवां में पिछले वर्ष एक, जबकि इस वर्ष दो, पालमपुर में 2025 में तीन और इस वर्ष फरवरी में चार, पंचरुखी में इस वर्ष हादसे का एक मामला सामने आया।
पिछले वर्ष फरवरी की तुलना में इस वर्ष सड़क दुर्घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है। पुलिस नियमों की उल्लघंना करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ जागरूक भी करती है। बार-बार नियमों को तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। बीर बहादुर, एएसपी कांगड़ा
Trending Videos