सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Kandwal unit's toll tax barrier auctioned for Rs 18.05 crore

Chamba News: कंडवाल यूनिट के टोल टैक्स बैरियर 18.05 करोड़ में नीलाम

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 12 Mar 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Kandwal unit's toll tax barrier auctioned for Rs 18.05 crore
विज्ञापन
नूरपुर (कांगड़ा)। राज्य कर एवं आबकारी विभाग के राजस्व जिला नूरपुर के जाच्छ स्थित उपायुक्त कार्यालय में बुधवार को वर्ष 2026-27 के लिए कंडवाल यूनिट के टोल टैक्स बैरियरों की नीलामी प्रक्रिया (ई-ऑक्शन) संपन्न हुई। इसमें कंडवाल यूनिट के 11 टोल बैरियर की सिंगल यूनिट के रूप में नीलामी की, जो कि इस बार ई-ऑक्शन से 18,05,43,170 रुपये में नीलाम किए। यह विभाग द्वारा तय किए गए रिजर्व प्राइस से एक करोड़ ज्यादा है।
Trending Videos

राज्य कर एवं आबकारी विभाग के राजस्व जिला नूरपुर के उपायुक्त जोध सिंह ठाकुर ने बताया कि राजस्व जिला नूरपुर के तहत पड़ते कंडवाल टोल यूनिट के 11 टोल टैक्स बैरियरों की नीलामी वर्ष 2026-27 के लिए ई-टेंडर कम ऑक्शन से की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग ने इनका रिजर्व प्राइस 17,05,43,170 रुपये रखा था, जिसके लिए लगभग तीन टेंडर पड़े और ई टेंडर कम ऑक्शन द्वारा यह 18,05,43,170 रुपये में नीलाम हुए। यह टेंडर जवाली के प्रभात सिंह ने हासिल किया।
उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष यह बैरियर लगभग 16.03 करोड़ में नीलाम हुए थे। कंडवाल टोल टैक्स यूनिट में 11 टोल टैक्स बैरियर पड़ते है। इनमें दो हाईटेक बैरियर कंडवाल और कटोरी बंगला (तुनुहट्टी) भी शामिल हैं। इसके अलावा भदरोया, संसारपुर टैरेस, नंगल भूर, पठानकोट मुकेरियां रोड पर शेखुपुरा चौक, सुल्याली दुनेरा रोड, शाहनहर-स्थाना जागीर रोड, ढांगूपीर, उलेहडि़यां चौक, जम्मू-कांगड़ा रोड पर नक्की चौक और मीरथल रोड काठगढ़ में स्थित नाका (टोल बैरियर) शामिल हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed