सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   35 orphan children from Chamba will be on an educational tour to Gujarat state.

Chamba News: चंबा के 35 अनाथ बच्चे गुजरात राज्य के शैक्षणिक भ्रमण पर रहेंगे

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 25 Mar 2026 10:23 PM IST
विज्ञापन
35 orphan children from Chamba will be on an educational tour to Gujarat state.
विज्ञापन
प्रदेश सरकार की ओर से प्रस्ताव किया स्वीकृति, छह दिन का रहेगा भ्रमण
Trending Videos




गुजरात के ऐतिहासिक शहर सूरत समेत विभिन्न धरोहरों का करेंगे भ्रमण



संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिला चंबा के 35 अनाथ बच्चे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह राज्य का दौरा करेंगे। इसके लिए सरकार की ओर से स्वीकृति दे दी है। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से इस बारे सरकार और प्रशासन को प्रस्ताव भेजा था।
इसके तहत अब स्वीकृति मिल गई है। 31 मार्च को यह नौनिहाल गुजरात के लिए रवाना होंगे। छह अप्रैल तक वे गुजरात के विभिन्न ऐतिहासिक सहित पौराणिक स्थलों का दौरा करेंगे। सरकार और प्रशासन की ओर से इस तरह के शैक्षणिक भ्रमण आयोजित करने का मकसद विद्यार्थियों का ज्ञान वर्धन करना है। ताकि, विद्यार्थियों को देश के विभिन्न राज्यों के ऐतिहासिक और पौराणिक स्थलों सहित अन्य जानकारी हासिल हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन




गौरतलब है कि प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना का आगाज किया है। इसके तहत विद्यार्थियों को निशुल्क पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। इसके अलावा अन्य सुविधाएं भी दी जा रही है। विद्यार्थियों के ज्ञानावर्धन के लिए शैक्षणिक भ्रमण भी करवाए जा रहे है। बहरहाल, सरकार की यह योजना विद्यार्थियों के लिए काफी सहायक साबित हो रही है।

इनसेट



महिला एवं बाल विकास के जिला कार्यक्रम अधिकारी कमल किशोर शर्मा ने बताया कि सरकार की 35 विद्यार्थियों को शैक्षणिक भ्रमण के लिए गुजरात भेजा जा रहा है। इसके लिए भेजे प्रस्ताव को स्वीकृति मिल गई है। बताया कि यह भ्रमण सात दिनों तक रहेगा।

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed