{"_id":"69f782e73e9aceb9a7023ec3","slug":"48-students-from-chamba-will-undergo-training-in-baddi-chandigarh-chamba-news-c-88-1-cmb1003-182327-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: चंबा के 48 विद्यार्थी बद्दी, चंडीगढ़ में लेंगे ट्रेनिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: चंबा के 48 विद्यार्थी बद्दी, चंडीगढ़ में लेंगे ट्रेनिंग
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 03 May 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
चंबा से शैक्षणिक भ्रमण में जाने से पहले वोकेशनल ट्रैड के विद्यार्थी व्यावसायिक शिक्षा समन्वयक
विज्ञापन
48 विद्यार्थियों का दल रवाना, व्यावहारिक और कौशल में होगी बढ़ोतरी
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिले के 48 मेधावी विद्यार्थी व्यावसायिक शिक्षा के तहत ऑन जॉब ट्रेनिंग इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण हासिल करेंगे। यह प्रशिक्षण प्रदेश के बद्दी और चंडीगढ़, जीरकपुर में शुरू होगा।
इसके लिए विद्यार्थी चंबा से रवाना हो गए हैं। इस कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को जिरकपुर-चंडीगढ़ और बद्दी (सोलन) में प्रशिक्षण के लिए भेजा गया है। यह कार्यक्रम पांच मई तक चलेगा। विद्यार्थियों के साथ एस्कॉर्ट शिक्षक साहिल गुलाटी, श्री कुमार, अनु देवी, इंदु बाला और कमल उपस्थित रहेंगे। जिला व्यावसायिक शिक्षा समन्वयक केवल शर्मा ने बताया कि विभिन्न ब्लॉकों से 48 विद्यार्थियों का दल ऑन जॉब ट्रेनिंग कार्यक्रम के लिए भेजा गया है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी एवं लाभकारी सिद्ध होते हैं। इनसे विद्यार्थियों को व्यावहारिक अनुभव के साथ कौशल आधारित ज्ञान प्राप्त होता है।
उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में भी विभिन्न सेक्टरों के विद्यार्थियों के लिए ऑन जॉब ट्रेनिंग टूर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों को वास्तविक कार्य वातावरण से परिचित कराने और उन्हें रोजगार के लिए तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
--
Trending Videos