{"_id":"69f7814010b85337430763b0","slug":"fan-park-chambas-historic-chaugan-painted-in-the-colors-of-ipl-thousands-watched-the-match-chamba-news-c-88-1-cmb1003-182352-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: फैन पार्क.. आईपीएल के रंग में रंगा चंबा का ऐतिहासिक चौगान, हजारों ने देखा मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: फैन पार्क.. आईपीएल के रंग में रंगा चंबा का ऐतिहासिक चौगान, हजारों ने देखा मैच
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 03 May 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
चंबा चौगान में आईपीएल फैन पार्क में मैच के देखने के लिए गेट पर एंड्री करवाते लोग।संवाद
विज्ञापन
दो दिनों तक चंबा के चौगान में आईपीएल के तीन मैचों फैन पार्क के जरिये प्रसारण
शाम के मैच के दौरान उमड़ी भीड़, परिवार सहित पहुंचे लोग, युवाओं में दिखा उत्साह
-- -- -- -- -- -- --
चंबा का ऐतिहासिक चौगान इस शाम सिर्फ मैदान नहीं रहा, बल्कि क्रिकेट के जुनून का धड़कता स्टेडियम बन गया जहां टिकट की दीवारें टूटीं और हजारों दिल एक साथ आईपीएल पर धड़कने लगे। जैसे-जैसे मैच का समय करीब आया, वैसे-वैसे भीड़ का सैलाब उमड़ता गया और हर चेहरा एक ही उत्साह में डूबा नजर आया। फैन पार्क ने चौगान को ऐसा रूप दे दिया जहां हर चौका-छक्का सिर्फ स्क्रीन पर नहीं, बल्कि दर्शकों के जोश में भी गूंजता दिखा।
-- --
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। देवभूमि हिमाचल का ऐतिहासिक चौगान मैदान क्रिकेट के रंग में रंगा नजर आया। बीसीसीआई और हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के संयुक्त प्रयास से 2 और 3 मई को चौगान में आईपीएल का फैन पार्क लगाया गया। यहां तीन मैचों का प्रसारण किया गया। फैन पार्क के जरिये चंबा के लोगों को पहली बार स्टेडियम जैसा रोमांच दिया। दो दिन तक चौगान नंबर- एक में लगे विशाल एलईडी स्क्रीन पर आईपीएल के तीन मुकाबलों का लाइव प्रसारण किया गया। शाम होते ही चौगान में हजारों की भीड़ उमड़ पड़ी। परिवार, बच्चे और युवा तिरंगा और अपनी पसंदीदा टीम का झंडा लेकर पहुंचे। हर चौके-छक्के पर डीजे की धुन और चीयर-ओ-मीटर की आवाज से पूरा चौगान गूंज उठा। बीसीसीआई ने इस साल आईपीएल को छोटे शहरों तक पहुंचाने के लिए देशभर के 50 शहरों में फैन पार्क लगाए। हिमाचल से चंबा और मंडी को पहली बार इस लिस्ट में शामिल किया गया। खास बात यह रही कि फैन पार्क में एंट्री पूरी तरह फ्री थी। यहां मैच के अलावा वर्चुअल बैटिंग, फेस पेंटिंग, 360 डिग्री फोटो बूथ, फूड कोर्ट और बच्चों के खेलने की व्यवस्था भी की गई थी। एचपीसीए सचिव मनुज शर्मा और बीसीसीआई एग्जीक्यूटिव ऑफिसर मीत ने लोगों से पारंपरिक वेशभूषा में आने की अपील की थी ताकि चंबा की संस्कृति देश-दुनिया तक पहुंचे। लोगों ने कहा कि टिकट न मिल पाने का मलाल अब खत्म हो गया। हजारों लोगों ने मिलकर एक साथ फैन पार्क के जरिये स्टेडियम में मैच देखने जैसा लुत्फ उठाया।
--
Trending Videos