सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The streets are occupied by vehicles, and the filth is also suffocating.

Chamba News: गलियों में वाहनों का कब्जा, गंदगी भी घोंट रही दम

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 03 May 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
The streets are occupied by vehicles, and the filth is also suffocating.
जनसाली वार्ड की गलियों में लगी बाइकें: संवाद
विज्ञापन
जनसाली वार्ड में अवैध पार्किंग बनीं गलियां, संकरे रास्ते मुश्किल बना रहे सफर
Trending Videos

सफाई व्यवस्था भी फेल, टूटी सड़कें और जाम नालियां बढ़ा रहीं लोगों की मुसीबत

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जनसाली वार्ड बदइंतजामी की मिसाल बन चुका है। वार्ड की हर गली गंदगी और अव्यवस्था की कहानी कह रही है। कभी आवाजाही की सहज राह रहीं ये गलियां अब वाहनों के कब्जे में कैद हैं।
दूसरी ओर कचरे से जाम नालियों ने माहौल को जहरीला बना दिया है। विकास के दावे धूल फांकते नजर आते हैं।
जिन गलियों में कभी लोग आसानी से आवाजाही करते थे, आज वही गलियां अवैध पार्किंग का अड्डा बन चुकी हैं। न सिर्फ रास्ते संकरे हो गए हैं, बल्कि आपात स्थिति में वाहनों की आवाजाही भी मुश्किल हो गई है। वार्ड की सबसे बड़ी समस्या कचरा प्रबंधन की है। कचरा समय पर नहीं उठाया जाता। दिनभर घरों के बाहर गंदगी के ढेर लगे रहते हैं। नालियां कचरे से भर गई हैं। इनसे उठती बदबू से लोगों का सांस लेना दूभर हो गया है। दुकानदारों का कहना है कि गंदगी के कारण ग्राहक आना कम हो गए हैं। इससे कारोबार प्रभावित हो रहा है। सिर्फ सफाई ही नहीं, बुनियादी ढांचा भी चरमराया हुआ है। जगह-जगह सड़कों की परत उखड़ चुकी है। लोहे के जाले टूट गए हैं। बच्चे खेलते समय अक्सर गिरकर चोटिल हो रहे हैं लेकिन जिम्मेदार विभाग इस ओर ध्यान देने को तैयार नहीं दिख रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
हम टैक्स देते हैं लेकिन बदले में हमें गंदगी और बदबू ही मिल रही है। अगर यही हाल रहा तो हम सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे। सफाई के नाम पर कुछ भी नहीं है। - मनीष कुमार
--
कचरा उठाने की जिम्मेदारी जिन पर है, वही अगर नालियों में कचरा फेंकेंगे तो हालात कैसे सुधरेंगे। इससे नालियां ब्लॉक हो रही हैं। इससे बारिश के समय हालात और खराब होते हैं। - चैन सिंह
--
टूटी सड़कों और खुले जालों से हर दिन हादसे का खतरा बना रहता है। खासकर बच्चों के लिए यह बेहद खतरनाक है। सिर्फ कागजों में सफाई हो रही है, जमीन पर हालात पूरी तरह बदतर हैं। - संदीप नंदा
--
गलियों में लगी दोनों तरफ बाइकें आने-जाने वाले लोगों के लिए परेशानी बन रही हैं। हादसे का भी शिकार बन रही हैं। जब दोनाें तरफ वाहन आते हैं तो लोगों का चलना मुश्किल हो रहा है। - महेश मोंटी
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed