{"_id":"69f7854cfc6e495e2e03f1cf","slug":"mid-day-meal-workers-will-gherao-the-secretariat-in-shimla-on-june-22-chamba-news-c-88-1-ssml1007-182299-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: मिड-डे मील वर्कर शिमला में 22 जून को करेंगे सचिवालय का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: मिड-डे मील वर्कर शिमला में 22 जून को करेंगे सचिवालय का घेराव
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 03 May 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
चंबा के बैरागढ़ में बैठक के बाद मिड डे मील वर्कर।स्रोत जागरूक पाठकमिड डे मील वर्कर
विज्ञापन
यूनियन की ब्लॉक तीसा की बैठक में बनाई आंदोलन की रणनीति
बोले- तीन महीने से नहीं मिला मानदेय, खर्च चलाना हुआ मुश्किल
संवाद न्यूज एजेंसी
चुराह (चंबा)। मिड-डे मील वर्कर्स यूनियन ब्लॉक तीसा की बैठक सीटू के बैनर तले बैरागढ़ में हुई। इसकी अध्यक्षता ब्लॉक सचिव ढालो देवी ने की। सीटू के जिला अध्यक्ष नरेंद्र भी मौजूद रहे।
उन्होंने कहा कि तीसा ब्लॉक में 3 महीने से मानदेय नहीं मिला है। इससे मिड-डे मील वर्कर्स को परिवार चलाना मुश्किल हो रहा है। स्कूलों में मिड-डे मील वर्करों से अतिरिक्त काम करवाया जा रहा है। मानदेय न मिलने से घर का राशन, बच्चों की फीस, इलाज का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। बच्चों को कुपोषण से बचाते-बचाते खुद का परिवार कुपोषित हो रहा है। हाईकोर्ट के निर्णय को लागू नहीं किया जा रहा है। पूरे शिक्षा विभाग में 12 माह का वेतन मिलता है लेकिन मिड-डे मील वर्कर्स के साथ अन्याय किया जा रहा है। 25 बच्चों की शर्त के चलते वर्कर्स को नौकरी छोड़नी पड़ रही है। उन्हें कोई सामाजिक सुरक्षा नहीं है। सेवानिवृत्ति के बाद आर्थिक सहायता नहीं है। न ही पेंशन है। 22 जून को होने वाली प्रदेश व्यापी हड़ताल में मिड-डे मील वर्कर शामिल होंगे। इस दौरान शिमला में सचिवालय का घेराव किया जाएगा। इस दौरान अर्जुन, लालो, ढालो, संतराम, कर्म सिंह, बैसु, देसराज, राम सिंह, शोभी, पारो, तारो, गुड्डो, कमली, प्रेम देई, जयवन्ति,सारदु, बसंती, नीतू, हिमी देवी, मानदेई, होशियारू, गोरखी, बालो, बीना, जानकी, नरेनी, नारो, बलदेव, देसराज, कमलजीत, सुभदरू आदि मौजूद रहे।
--
Trending Videos