सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Guests take a flight of adventure in Khajjiar

Chamba News: खज्जियार में मेहमानों ने भरी रोमांच की उड़ान

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 03 May 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
Guests take a flight of adventure in Khajjiar
ख​ज्जियार में उमड़ी पर्यटकों की भीड़। संवाद।
विज्ञापन
घुड़सवारी का भी लिया आनंद, पर्यटकों से भरा नजर आया पर्यटन स्थल
Trending Videos

पंजाब, हरियाणा, गुजरात और दिल्ली से सैलानी पहुंचे मस्ती करने
संवाद न्यूज एजेंसी
खज्जियार (चंबा)। झील मैदान रविवार को पर्यटकों की से भरा नजर आया। सुहावने मौसम का आनंद लेने के लिए बड़ी संख्या में सैलानी पहुंचे। इससे क्षेत्र में रौनक देखने को मिली।
सुबह से पर्यटक झील के आसपास टहलते, घुड़सवारी का आनंद लेते और हरे-भरे मैदान में परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताते नजर आए। बच्चों ने रोलिंग बॉल और हैंड पैराग्लाइडिंग का लुत्फ उठाया। स्थानीय व्यापारियों और होटल कारोबारियों के लिए भी रविवार का दिन काफी लाभदायक रहा। पर्यटकों की बढ़ती संख्या से खाने-पीने की दुकानों, हस्तशिल्प वस्तुओं और स्थानीय उत्पादों की बिक्री में अच्छा इजाफा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय निवासी विशाल कुमार, नरेश, सोनू, महिंद्र सिंह, धर्मेंद्र कुमार, अजय और केवल ने बताया कि गर्मी बढ़ते ही यहां सैलानियों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। मैदानी इलाकों से आने वाले पर्यटक यहां की प्राकृतिक सुंदरता को देख मोहित हो रहे हैं। रविवार को पंजाब, हरियाणा, गुजरात और दिल्ली सहित अन्य राज्यों से सैलानी परिवार सहित घूमने के लिए पहुंचे। इससे सुबह से लेकर शाम तक मैदान में सैलानियों की चहलकदमी रही।

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed