सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   9700 monthly honorarium and services will be provided by SPOs in Nurpur and Kinnaur.

Chamba News: 9700 मासिक मानदेय और सेवाएं नूरपुर और किन्नौर में देंगे एसपीओ

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 25 Mar 2026 10:31 PM IST
विज्ञापन
9700 monthly honorarium and services will be provided by SPOs in Nurpur and Kinnaur.
विज्ञापन
सरकार से थी वेतन वृद्धि और ठोस नीति की उम्मीद, बढ़ा दीं सेवाएं : श्याम
Trending Videos

80 हजार लेने वाले पुलिस जवान के साथ दूसरे जिलों में सेवाएं देंगे एसपीओ
बोले- सरकार के फैसले पर खुशी मनाएं या जाहिर करे नाराजगी समझ से परे
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। मुख्यमंत्री से वेतन वृद्धि और ठोस नीति बनाने की आस में बैठे एसपीओ को नूरपुर और किन्नौर में सेवाएं देने की सौगात मिल गई है। 9700 रुपये महीना वेतन पर इन एसपीओ को अपने जिले में गुजारा नहीं हो रहा है, अब वे दूसरे जिलों में कैसे गुजर बसर कर पाएंगे।
यह बात एसपीओ कल्याण संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष श्याम ठाकुर ने कही। उन्होंने कहा कि बजट में मुख्यमंत्री ने उनके वेतन में नाममात्र की वृद्धि की है। उनकी सेवाएं नूरपुर और किन्नौर में लेने की बात कही है। ऐसे में अब चंबा और लाहौल-स्पीति के सीमांत क्षेत्रों में डयूटी देने वाले एसपीओ को दूसरे जिलों में भी पुलिस बल के साथ ड्यूटी देनी होगी। उनके साथ जो पुलिस जवान डयूटी देंगे उनका वेतन 50 से 80 हजार रुपये होगा जबकि एसपीओ का वेतन मात्र 9700 रुपये। अब उन्हें यह समझ नहीं आ रहा है कि वे सरकार के फैसले से खुश हों या नाराजगी जाहिर करें। महंगाई के दौर में उन्हें परिवार का पालन-पोषण करने में मुश्किल हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 500 एसपीओ जवानों और उनके परिवारों को सरकार ने पूरी तरह से नजरअंदाज किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मांग की है कि इस वर्ग को सम्मानजनक मानदेय के साथ नियमित पाॅलिसी में लाया जाए। यदि सरकार ऐसा करती है तो वे नूरपुर के साथ प्रदेश के किसी भी जिले में सेवाएं देने के लिए तैयार हैं।

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed