{"_id":"69c95daebefd166688033225","slug":"a-culvert-collapses-on-the-chaned-chamdoli-road-villagers-upset-chamba-news-c-88-1-cmb1002-178787-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: चनेड़-चमडोली मार्ग पर गिरा डंगा, ग्रामीण परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: चनेड़-चमडोली मार्ग पर गिरा डंगा, ग्रामीण परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 29 Mar 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
समस्या को लेकर उपायुक्त और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से मिले लोग
बोले- डेढ़ सप्ताह से बाधित है आवाजाही, बारिश से सड़क का आधा हिस्सा धंसा
संवाद न्यूज एजेंसी
चनेड़ (चंबा)। चनेड़-चमडोली मार्ग पर डंगा गिरने के कारण क्षेत्र के ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
इस समस्या को लेकर शनिवार को ग्रामीणों ने उपायुक्त और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने बताया कि करीब डेढ़ सप्ताह पहले भारी बारिश के चलते सड़क के किनारे लगा डंगा गिर गया था। इससे सड़क का आधा हिस्सा धंस चुका है। इस कारण मार्ग पर आवाजाही बाधित हो गई है। लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों में अमित कुमार, राहुल, संजीव कुमार, अजय कुमार, विशाल और करण कुमार ने कहा कि करीब बीस वाहन अब भी रास्ते में फंसे हैं। इससे नूई, सेई, मिल्ला, चनेड और चमडोली गांवों के लोग प्रभावित हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द डंगे को दोबारा लगाया जाए और सड़क की मरम्मत करवाई जाए।
Trending Videos