{"_id":"6a85e5d30259fdf6f8028eee","slug":"a-mountain-of-problems-persists-even-after-paying-maintenance-charges-chamba-news-c-88-1-ssml1007-193681-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: रखरखाव शुल्क देने के बाद भी खड़ा समस्याओं का पहाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: रखरखाव शुल्क देने के बाद भी खड़ा समस्याओं का पहाड़
Wed, 19 Aug 2026 10:50 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 19 Aug 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमुडा कॉलोनी हरिपुर स्थित रिवरवुड्स में मूलभूत सुविधाओं की बदहाली को लेकर लोग परेशान
सड़क, सीवरेज, पेयजल और स्ट्रीट लाइट की बदहाल व्यवस्था पर एसोसिएशन ने उठाए सवाल
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। हिमुडा कॉलोनी हरिपुर स्थित रिवरवुड्स में मूलभूत सुविधाओं की बदहाली को लेकर लोग परेशान हैं। रिवरवुड्स रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन ने आरोप लगाया है कि कॉलोनीवासी 10 से 15 वर्षों से नियमित रूप से रखरखाव शुल्क दे रहे हैं। बावजूद इसके सड़क, सीवरेज, पेयजल, बिजली, स्ट्रीट लाइट और कूड़ा निस्तारण जैसी सुविधाएं संतोषजनक नहीं हैं।
कॉलोनी की सड़कें खस्ताहाल हैं। करीब चार वर्षों से सड़क निर्माण के आश्वासन मिल रहे हैं। मुख्य द्वार से मकान नंबर आठ की ओर करीब 90 मीटर सड़क को छोड़कर अधिकांश मार्ग खराब हैं। बरसात में स्थिति और बिगड़ जाती है। एसोसिएशन ने सड़क का तकनीकी निरीक्षण करवाकर जल्द निर्माण की मांग की है।
सीवरेज व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाए हैं। शिकायत के बाद कुछ समय पहले अस्थायी मरम्मत की गई थी लेकिन दोबारा गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। एसोसिएशन ने पूरे सीवरेज नेटवर्क, चैंबर और पाइपलाइन की तकनीकी जांच करवाकर स्थायी समाधान की मांग की है।
विज्ञापन
पानी के टैंक, पंप और जलापूर्ति व्यवस्था के रखरखाव, भूमिगत बिजली केबल और जर्जर स्ट्रीट लाइट के खंभों को लेकर भी चिंता जताई है। कई जगह तार लटकने और खंभों के गिरने का खतरा है। कूड़ा निस्तारण, अग्नि सुरक्षा और वर्षा जल संचयन की व्यवस्था में सुधार की मांग भी की गई है।
एसोसिएशन ने कहा कि वर्ष 2023 से हिमुडा के समक्ष समस्याएं उठाई जा रही हैं। 13 अगस्त 2026 के पत्र में सड़क कार्य की लागत करीब 30 लाख रुपये बताई गई है और रखरखाव शुल्क बढ़ाने की बात कही गई है। एसोसिएशन ने शुल्क बढ़ाने से पहले पिछले 10-15 वर्षों में वसूली और खर्च का पूरा ब्योरा सार्वजनिक करने की मांग की है। करीब एक वर्ष पहले कुछ घरों के पास हुए भूस्खलन का मलबा अब तक नहीं हटाया गया है। अध्यक्ष अजय गुप्ता, सचिव पीके शेखरी समेत अन्य पदाधिकारियों ने हिमुडा के वरिष्ठ अधिकारियों से मौके का संयुक्त निरीक्षण कर सभी समस्याओं का समयबद्ध और स्थायी समाधान करवाने की मांग की है।