{"_id":"69aefd6bfb304682520b4c1a","slug":"a-private-bus-got-stuck-in-the-mud-on-the-chamba-tisa-road-halting-traffic-for-three-and-a-half-hours-chamba-news-c-88-1-ssml1004-176849-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: चंबा-तीसा मार्ग पर निजी बस कीचड़ में फंसी, साढ़े तीन घंटे आवाजाही रही ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: चंबा-तीसा मार्ग पर निजी बस कीचड़ में फंसी, साढ़े तीन घंटे आवाजाही रही ठप
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 09 Mar 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
चंबा में सरेला नाला के पास फंसी निजी बस।स्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए पहले ही उतार दीं सवारियां
संवाद न्यूज एजेंसी
चुराह (चंबा)। चंबा-तीसा मुख्य मार्ग पर सरेला नामक स्थान पर सोमवार सुबह 7 बजे सनवाल से चंबा जा रही एक निजी बस कीचड़ में फंस गई।
गनीमत रही कि सरेला नाला पार करने से पहले ही चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए सवारियों को बस से उतार दिया था। स्वयं बस को पार करने का प्रयास करने लगा। इस बीच, बस कीचड़ में फंस गई। इसे निकालने में चालक को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। सुबह 10:30 बजे बस दूसरे किनारे पर पहुंची तो चालक की सांस में सांस आई। चंबा-तीसा मुख्य मार्ग पर सरेला नाला लोगों की मुसीबतों को बढ़ा रहा है। लोगों ने पीडब्ल्यूडी से प्राथमिकता के आधार पर इस जटिल समस्या का समाधान निकालने की मांग उठाई है।
चंबा-तीसा मुख्य मार्ग पर सरेला के पास कुछ समय पूर्व भी दो बसें पहले भी लटक चुकी हैं। ऐसे में सोमवार को एक बार फिर से निजी बस के बीच राह अधर में फंसना लोगों की मुसीबतें बढ़ा गया। बस के बीच राह फंसने से मार्ग पर आवागमन ठप हो गया। यह बस सनवाल से चंबा जा रही थी, तभी सरेला के पास सड़क पर कीचड़ में बस फंस गई। ग्रामीणों को रंज है कि लोक निर्माण विभाग ने सड़क की मरम्मत के लिए अभी तक पर्याप्त कदम नहीं उठाए हैं जिससे सड़क पर कीचड़ रहता है और रोजाना आवाजाही करने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क के इस हिस्से की खराब हालत के कारण पैदल आवाजाही भी काफी रिस्की हो गई है। ग्रामीणों ने लोनिवि के अधिकारियों से समस्या का स्थायी समाधान निकालने के लिए मांग उठाई है।
--
Trending Videos