सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Vandana is giving shape to dreams with threads

Chamba News: धागों से सपनों को आकार दे रहीं वंदना

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 09 Mar 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
Vandana is giving shape to dreams with threads
विज्ञापन
खुद का कारोबार शुरू कर जिले की दस लड़कियों को भी दिया रोजगार
Trending Videos


भलेई निवासी वंदना बनाती हैं झूमर, शीशा स्टैंड, टोकरी और सजावटी सामान
यू ट्यूब से सीखकर शुरू किया काम, लड़कियों को निशुल्क देती हैं प्रशिक्षण

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। भलेई की रहने वाली वंदना कुमारी अपनी मेहनत और हुनर से धागों के जरिये खूबसूरत सजावटी सामान तैयार कर रही हैं। वह झूमर, शीशा स्टैंड, टोकरी और घर में सजाने वाले कई तरह के आइटम बनाती हैं।
खास बात यह है कि उन्होंने न सिर्फ खुद अपना छोटा कारोबार शुरू किया है, बल्कि गांव की करीब दस लड़कियों को भी इस काम का प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार का रास्ता दिखाया है। वंदना बताती हैं कि उन्होंने यह काम किसी संस्थान से नहीं सीखा, बल्कि यू-ट्यूब पर वीडियो देखकर धागों से सजावटी सामान बनाना शुरू किया। शुरुआत में उन्होंने घर पर ही प्रयोग करते हुए झूमर और अन्य सामान तैयार किया। धीरे-धीरे लोगों को उनका काम पसंद आने लगा और उनके बनाए सामान की मांग बढ़ने लगी। उनके बनाए एक झूमर की कीमत करीब 300 रुपये है। वह बताती हैं कि ज्यादातर सामान वह ऑर्डर के अनुसार बनाती हैं। लोगों की पसंद और जरूरत के हिसाब से डिजाइन तैयार कर देती हैं। घर की जिम्मेदारियों के साथ उन्होंने अपने सपने को भी पूरा किया। वह घर संभालने, बच्चे की देखभाल करने के साथ इस काम को आगे बढ़ा रही हैं। उनका कहना है कि इस सफर में उनके पति बिंदु कुमार का उन्हें पूरा सहयोग मिलता है। उनकी सास सिमरों देवी ने भी उन्हें मां की तरह हौसला दिया और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। अब वह गांव की करीब दस लड़कियों को भी धागों से झुमर और शीशा स्टैंड बनाना सिखा रही हैं। खास बात यह है कि वह यह प्रशिक्षण पूरी तरह निशुल्क देती हैं, ताकि ज्यादा से ज्यादा लड़कियां इस काम से जुड़कर आत्मनिर्भर बन सकें। उनका कहना है कि अगर मन में कुछ करने का जज्बा हो तो सीमित संसाधनों के बावजूद भी अपने सपनों को पूरा किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed