सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Players will hit fours and sixes on the turf pitch at the police ground.

Chamba News: पुलिस मैदान में टर्फ पिच पर चौके-छक्के लगाएंगे खिलाड़ी

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 09 Mar 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
Players will hit fours and sixes on the turf pitch at the police ground.
अमर उजाला में प्रका​शित खबर।संवाद
विज्ञापन
15 लाख रुपये से पुलिस मैदान बारगाह का किया जाएगा सुधार
Trending Videos

क्रिकेट पिच को नए तरीके से किया जा रहा है तैयार

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिले के क्रिकेट खिलाड़ियों को पुलिस मैदान बारगाह में टर्फ पिच पर चौके-छक्के लगाने का मौका मिलेगा। बारगाह मैदान को समतल और क्रिकेट टर्फ पिच बनाने की कवायद तेज हो गई है।
एचपीसीए की टीम ने विशेष तौर पर मैदान का निरीक्षण कर कार्य शुरू कर दिया है। युवा खिलाड़ियों की खेल मैदान की समस्या और पुलिस मैदान बारगाह की दयनीय स्थिति का मामला अमर उजाला में प्रमुखता से उठाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस मैदान बारगाह कभी क्रिकेट प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र हुआ करता था। एक समय था यहां रणजी ट्राॅफी के मुकाबलों का रोमांच चरम पर होता था। दर्शकों की तालियों से पूरा मैदान गूंज उठता था। मैदान का सही तरीके से रखरखाव और सुध न लेने से यह दयनीय हालत में है। मैदान में साल 1995-96 में यहां पहला, 1996-97 में दूसरा और 1999-2000 में तीसरा रणजी मुकाबला खेला गया था। उस दौर में हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर जैसी टीमों इस मैदान पर जीत दर्ज करने के लिए पूरा जोर लगाया था। सही देख-रेख न होने से यह मैदानी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। अब सदर के विधायक के प्रयास से पुलिस मैदान बारगाह को 15 लाख रुपये खर्च कर समतल किया जाएगा। यहां टर्फ क्रिकेट पिच का निर्माण भी होगा।
उधर, एचपीसीए सचिव मनुज शर्मा ने बताया कि पुलिस मैदान बारगाह में क्रिकेट टर्फ पिच को तैयार किया जा रहा है। इससे जिले के खिलाड़ियों सहित बाहरी राज्यों के खिलाड़ियों को भी इसका फायदा मिलेगा। उधर, सदर के विधायक नीरज नैय्यर ने बताया कि पुलिस मैदान बारगाह को समतल करवा कर टर्फ क्रिकेट पिच तैयार होगी।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed