सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Police increased vigilance in border areas and other areas

Chamba News: सीमांत क्षेत्रों, अन्य इलाकों में पुलिस ने बढ़ाई चौकसी

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 09 Mar 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
Police increased vigilance in border areas and other areas
चंबा में बालू के पास गाड़ी की तलाशी लेती पुलिस टीम।संवाद
विज्ञापन
नाकेबंदी कर गुजरने वाले हर वाहन की जा रही है चेकिंग
Trending Videos

अवैध नशे की तस्करी को रोकने के लिए चलाया अभियान

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। पुलिस ने सीमांत क्षेत्रों से लेकर अन्य इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी है। यह चौकसी किसी अलर्ट के चलते नहीं की जा रही, बल्कि मुस्तैदी तौर पर पुलिस ने यह व्यवस्था लागू की है।
सोमवार को डलहौजी, सुरंगानी, तीसा, परेल, बनीखेत और किहार में पुलिस की टीमों ने नाके लगाकर गुजरने वाले हर वाहन की गहनता से जांच की। इसमें बाहरी वाहनों से लेकर जिले में पंजीकृत सभी वाहनों की जांच की गई। हालांकि, इस जांच के दौरान किसी प्रकार की प्रतिबंधित सामग्री नहीं मिली लेकिन पुलिस ने वाहन चालकों समेत राहगीरों को यह संदेश दिया कि अब कोई भी पुलिस से छिपकर प्रतिबंधित सामग्री की अवैध तस्करी नहीं कर पाएगा। आम लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर भी पुलिस इस अभियान को अंजाम दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि चरस और चिट्टा सहित नशे की अवैध तस्करी काफी तेजी के साथ बढ़ रही है। इस पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने यह अभियान चलाया है। भविष्य में भी इस प्रकार के नाके लगाकर वाहनों की जांच होती रहेगी। उन्होंने आम लोगों से भी अपील की है कि उन्हें यदि इस प्रकार के लोगों के बारे में पता लगता है तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed