फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   A Red Cross lucky draw will be held during the Manimahesh Yatra.

Chamba News: मणिमहेश यात्रा के दौरान निकाला जाएगा रेडक्रॉस लक्की ड्रॉ

Mon, 10 Aug 2026 10:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 10 Aug 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
A Red Cross lucky draw will be held during the Manimahesh Yatra.
भरमौर (चंबा)। एसडीएम कार्यालय की ओर से मणिमहेश यात्रा के दौरान रेड क्रॉस लक्की ड्रॉ का शुभारंभ 11 अगस्त से किया जा रहा है। लक्की ड्रॉ के लिए टिकट की कीमत 100 रुपये निर्धारित की गई है। श्रद्धालु और आमजन टिकट एसडीएम कार्यालय भरमौर और तहसील कार्यालय होली से ले सकते हैं।
विज्ञापन

एसडीएम अजय कुमार सिंह ने बताया कि एक-दो दिन में लक्की ड्रॉ का टिकट क्यूआर कोड के माध्यम से ऑनलाइन भी खरीदा जा सकेगा। इसके लिए क्यूआर कोड जारी किया जाएगा। इसके माध्यम से इच्छुक व्यक्ति आसानी से टिकट खरीद सकेंगे। एसडीएम ने बताया कि मणिमहेश यात्रा लगभग एक माह तक चलेगी। इस दौरान प्रत्येक सप्ताह लक्की ड्रॉ निकाला जाएगा। लक्की ड्रॉ के विजेता को भरमौर से मणिमहेश तक हेली टैक्सी के माध्यम से यात्रा करने का अवसर प्रदान किया जाएगा। उन्होंने आमजन एवं श्रद्धालुओं से रेड क्रॉस लक्की ड्रॉ में अधिक से अधिक भाग लेने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य मणिमहेश यात्रा के दौरान रेड क्रॉस की गतिविधियों को सहयोग प्रदान करना तथा श्रद्धालुओं को एक विशेष अवसर उपलब्ध करवाना है। संवाद
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed