फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Applications for 65 Anganwadi worker and helper posts accepted until September 2.

Chamba News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के 65 पदों के लिए 2 सितंबर तक आवेदन

Mon, 10 Aug 2026 10:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 10 Aug 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
Applications for 65 Anganwadi worker and helper posts accepted until September 2.
चुवाड़ी/डलहौजी (चंबा)। उपमंडल भटियात और डलहौजी के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
विज्ञापन

बाल विकास परियोजना अधिकारी चुवाड़ी धर्मवीर ने बताया कि भटियात में 10 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और 28 सहायिका जबकि डलहौजी में छह कार्यकर्ता और 19 सहायिका के पद भरे जाएंगे। इसके अलावा 2/4 बकलोह कैंट में एक कैच कार्यकर्ता और एक कैच सहायिका का पद भी शामिल है। इस तरह कुल 65 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। पात्र महिला उम्मीदवार 2 सितंबर तक बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय चुवाड़ी में आवेदन कर सकती हैं। उम्मीदवार का संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र के फीडिंग एरिया में सामान्य रूप से रहने वाले परिवार से होना अनिवार्य है। आवेदन की अंतिम तिथि को आयु 18 से 35 वर्ष के बीच और शैक्षणिक योग्यता कम से कम जमा दो पास होनी चाहिए। परिवार की वार्षिक आय 50 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। वित्तीय वर्ष 2026-27 का आय प्रमाण पत्र मान्य होगा। उच्च शैक्षणिक योग्यता, दिव्यांगता, अनाथ, विधवा, निराश्रित, तलाकशुदा, परित्यक्ता तथा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग सहित निर्धारित श्रेणियों के उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार अतिरिक्त अंक दिए जाएंगे। संबंधित प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना होगा। भटियात क्षेत्र के उम्मीदवारों के दस्तावेज सत्यापन और साक्षात्कार 8 सितंबर को बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय चुवाड़ी में होंगे। डलहौजी उपमंडल के उम्मीदवारों का सत्यापन और साक्षात्कार 11 सितंबर को एसडीएम कार्यालय डलहौजी में होगा। अधिक जानकारी के लिए संबंधित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, वृत्त पर्यवेक्षक या बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय चुवाड़ी से संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed