{"_id":"6a52795b8eba3ef13f088b23","slug":"badi-mali-claimed-the-title-while-purushottam-finished-as-the-runner-up-chamba-news-c-88-1-cmb1014-189592-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: नेबू के नाम रही बड़ी माली, पुरुषोत्तम रहे उपविजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: नेबू के नाम रही बड़ी माली, पुरुषोत्तम रहे उपविजेता
Sat, 11 Jul 2026 10:51 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 11 Jul 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
भंजराडू दंगल में अपना दाव लगातापहलवान। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चफ्फड़ गांव में पारंपरिक लखदाता छिंज मेले का समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चुवाड़ी/बनीखेत (चंबा)। भटियात उपमंडल के ककीरा क्षेत्र के चफ्फड़ गांव में पारंपरिक लखदाता छिंज मेले का आयोजन किया गया। दंगल में क्षेत्र के नामी पहलवानों ने दांव-पेच लगाए। बड़ी माली के विजेता नेबू (भटियात) विजेता रहे जबकि पुरुषोत्तम (कोटला) उपविजेता बने। विजेता को 3,100 रुपये नकद और स्टील की बाल्टी, उपविजेता को 2,100 रुपये नकद और स्टील की बाल्टी देकर सम्मानित किया गया। दूसरी माली में सोनू (बिलासपुर) ने खिताब जीता। अजय (गोली) उपविजेता रहे। विजेता को 2,100 रुपये नकद और स्टील की बाल्टी और उपविजेता को 1,100 रुपये नकद और स्टील की बाल्टी पुरस्कार में दी गई। देर रात तक चले दंगल में क्षेत्र सहित आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।
मेले का आयोजन चफ्फड़ गांव के दो भाइयों लाल सिंह और शेर सिंह ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ लखदाता बाबा की पूजा-अर्चना के साथ हुआ। मुख्य अतिथि तारागढ़ पंचायत की बीडीसी सदस्य रीना देवी ने फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया। मेला समिति के प्रधान लाल सिंह और शेर सिंह ने मुख्य अतिथि रीना देवी को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने मेले में आयोजित दंगल प्रतियोगिताओं का भी आनंद लिया।