फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Traffic on the Bharmour-Pathankot highway came to a halt for three hours.

Chamba News: भरमौर-पठानकोट हाईवे पर तीन घंटे थमी रही रफ्तार

Sat, 11 Jul 2026 10:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 11 Jul 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
Traffic on the Bharmour-Pathankot highway came to a halt for three hours.
भरमौर-पठानकोट हाईवे पर बत्ती हट्टी में बंदपड़ा हाईवे। जागरूक पाठक
बत्ती की हट्टी में शनिवार दो बार आवाजाही हुई प्रभावित
विज्ञापन

एनएचएआई की टीम ने पहुंच हाईवे पर करवाया यातायात सुचारू
संवाद न्यूज एजेंसी
भरमौर चंबा। भरमौर-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को यातायात करीब तीन घंटे तक प्रभावित रहा। बत्ती की हट्टी के पास दो बार हाईवे पर आवाजाही बाधित हुई, जिससे हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। यात्रियों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
शनिवार को बत्ती की हट्टी के समीप हाईवे पर मलबा और चट्टाने आने के कारण सुबह के समय 15 मिनट हाईवे यातायात के लिए प्रभावित हुआ। इसके बाद दूसरी बार भी शाम के समय 4:30 बजे हाईवे पर चट्टाने और पत्थर आ जाने से आवाजाही में बाधा आई। हाईवे बंद होने की सूचना मिलते ही राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की टीम मौके पर पहुंची और मशीनरी की मदद से मलबा हटाने का कार्य शुरू किया। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद हाईवे को शाम 7:30 बजे यातायात के लिए बहाल किया गया। इसके बाद दोनों ओर फंसे वाहनों की आवाजाही सुचारू हो सकी। हाईवे प्रभावित होने के दौरान यात्रियों को काफी इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों अमित कुमार, केसर सिंह, दलीप कुमार, कन्हैया राम का कहना है कि बरसात के मौसम में बत्ती की हट्टी समेत अन्य संवेदनशील स्थानों पर बार-बार मार्ग बाधित हो रहा है। उन्होंने एनएचएआई से ऐसे स्थानों पर स्थायी समाधान करने और बरसात के दौरान निगरानी बढ़ाने की मांग की है। उधर, एनएचएआई के साइड इंचार्ज साहिल ने बताया कि प्रबंधन की मशीनरी हरेक प्वाइंट पर खड़ी की गई है। तीन घंटों में हाईवे सुचारू करवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed