फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Sowing dreams of greenery on Shamdhar Hill

Chamba News: शामधार पहाड़ी पर बोए हरियाली के सपने

Sat, 11 Jul 2026 10:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 11 Jul 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
Sowing dreams of greenery on Shamdhar Hill
शामधार में रोपित पौधों के संरक्षणको करवाया गया क्रेटवर्क। संवाद
पूर्व बैंक अधिकारी ने संजोया पहाड़ी को हरा-भरा बनाने का सपना, चार साल में रोपे 250 पौधे
विज्ञापन

रोपित पौधों को पानी देने के लिए रोजाना जंगल में पहुंचते हैं लोग, बच्चे की तरह कर रहे देखभाल
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। समाज के लिए कुछ हट कर करने की सोच को लोगों का साथ मिलने पर बहुत कुछ हटकर किया जा सकता है। शहर के सुराड़ा वार्ड के पूर्व बैंक अधिकारी मनजीत जसरोटिया समेत मोहल्ले के प्रबुद्धजनों ने ऐसा ही कुछ कर दिखाया है। मोहल्लावासियों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेकर शामधार की पहाड़ी को हरा-भरा बनाने की मुहिम छेड़ी है। वर्ष 2022 से लेकर अब तक करीब 250 पौधे रोपे जा चुके हैं। इनमें देवदार, डोडन, कैंथ, दाडू और ककडेरन जैसे स्थानीय प्रजातियों के पौधे शामिल हैं। अभियान से जुड़े लोग हर वर्ष 10 पौधों से शुरुआत करते हैं। अनुकूल परिस्थितियों में 40 या उससे अधिक पौधे रोपते हैं।
जसरोटिया ने बताया कि बरसात में मोहल्ले में शामधार से भारी जलप्रवाह होने से काफी नुकसान होता है। उनकी सोच को मोहल्ले के लोगों का साथ मिला। रोपित पौधों का संरक्षण करने के लिए खास प्रयास किए गए। पौधों के संरक्षण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। बरसात में तेज जलप्रवाह से पौधों को नुकसान न पहुंचे, इसके लिए उनके आसपास क्रेट भी लगाए हैं। अभियान से जुड़े लोग नियमित रूप से जंगल में जाकर पौधों को पानी देने और उनकी देखभाल का कार्य भी कर रहे हैं। जंगल में लगने वाली आग और जंगली जानवरों से पौधों की सुरक्षा के लिए फेंसिंग की मांग की गई लेकिन वन विभाग का सहयोग नहीं मिलने का रंज है।
विज्ञापन

जसरोटिया ने बताया कि उनका उद्देश्य शामधार की पहाड़ी को हरा-भरा बनाना और लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है। पौधरोपण केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि निरंतर संरक्षण का अभियान है। इस मुहिम में सुरेंद्र सिंह, नीलम राणा, ललिता जसरोटिया, पूर्व पार्षद उर्मिला जसरोटिया, भूपेंद्र जसरोटिया और रविंद्र सहित अन्य लोग भी सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed