सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Black bear's carcass cremated after post-mortem

Chamba News: पोस्टमार्टम के बाद जलाया काले भालू का शव

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 22 Jun 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
Black bear's carcass cremated after post-mortem
वन विभाग ने जलाया मृत भालू का शव।स्रोत विभाग
विज्ञापन
कंदोलू जंगल में अज्ञात लोगों ने गोली से किया था अवैध शिकार

भालू को मारने वालों की पहचान करने के लिए तफ्तीश जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। कंदोलू जंगल में गोली से मारे काले भालू का पोस्टमार्टम करवाया गया। उसके उपरांत भालू का मृत शरीर जला दिया गया। इसकी वीडियोग्राफी भी की गई।
वन विभाग भालू का अवैध शिकार करने वाले शिकारियों की तलाश में जुट गया है। जंगल के आस-पास रहने वाले लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। शनिवार शाम के समय जब वन रक्षक गश्त कर रहे थे तो जंगल में गोली चलने की आवाज सुनाई दी। वह अन्य कर्मचारियों को लेकर वहां पहुंचे तो झाड़ियों में काला भालू मृत मिला। इसके शरीर पर गोली लगने के निशान थे। इसकी शिकायत तुरंत पुलिस में दर्ज करवाई गई। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ वन्य जीव अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सोमवार को डीएफओ सुशील कुमार गुलेरिया की मौजूदगी में पशु पालन विभाग की टीम ने भालू का पोस्टमार्टम किया। भालू के शरीर में छर्रे बरामद हुए हैं। विभागीय औपचारिकताएं पूरी कर शव को जलाया गया। किसी भी वन्य जीव का शव जमीन में नहीं दफनाया जाता क्योंकि बाद में उसके अंगों की तस्करी के लिए शव को खोदा जा सकता है। इसलिए वन्य जीव के शव को आग में जलाया जाता है। क्षेत्र में लाइसेंस बंदूकधारियों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed