{"_id":"6a3970cc2ecd4b526b0ba0eb","slug":"vandana-took-the-oath-as-president-and-reena-took-the-oath-as-vice-president-chamba-news-c-88-1-ssml1004-187485-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: वंदना ने अध्यक्ष और रीना ने ली उपाध्यक्ष पद की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: वंदना ने अध्यक्ष और रीना ने ली उपाध्यक्ष पद की शपथ
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 22 Jun 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
नगर परिषद डलहौजी की अध्यक्ष वंदना चड्ढा और उपाध्यक्ष रीना जरियाल शपथ ग्रहण करने के बाद, साथ मे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
डलहौजी नगर परिषद को मिला नया नेतृत्व, दोनों को एसडीएम ने दिलाई शपथ
वंदना बोलीं-डलहौजी को ग्रीन सिटी के रूप में स्थापित करने का रखा है लक्ष्य
संवाद न्यूज एजेंसी
डलहौजी (चंबा)। नगर परिषद डलहौजी को नया नेतृत्व मिल गया है। सोमवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में वंदना चड्ढा ने नगर परिषद अध्यक्ष और रीना जरियाल ने उपाध्यक्ष पद की शपथ ग्रहण की। दोनों को पद एवं गोपनीयता की शपथ एसडीएम अनिल भारद्वाज ने दिलाई। समारोह में नगर परिषद के पार्षदों, गण्यमान्य व्यक्तियों और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। पूर्व मंत्री आशा कुमारी और पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष एवं हिमाचल प्रदेश योजना आयोग के पूर्व सदस्य मनोज चड्ढा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने नवनिर्वाचित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को शुभकामनाएं दीं। उम्मीद जताई कि नया नेतृत्व डलहौजी के विकास और जनहित के कार्यों को नई दिशा देगा।
शपथ ग्रहण करने के बाद पहली पत्रकार वार्ता में नगर परिषद अध्यक्ष वंदना चड्ढा ने कहा कि डलहौजी एक सुंदर, शांत और सुरक्षित पर्यटन स्थल है। इसकी विशिष्ट पहचान को और मजबूत करने के लिए नगर परिषद पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करेगी। जिस प्रकार जयपुर पिंक सिटी और जोधपुर ब्लू सिटी के नाम से प्रसिद्ध हैं, उसी प्रकार डलहौजी को ग्रीन सिटी के रूप में स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि नगर परिषद की प्राथमिकता स्वच्छता, सौंदर्यीकरण, पर्यावरण संरक्षण, यातायात व्यवस्था में सुधार और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना होगी। डलहौजी की अर्थव्यवस्था मुख्य रूप से पर्यटन पर आधारित है। इसलिए शहर को स्वच्छ, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाए रखना आवश्यक है।
वंदना चड्ढा ने कहा कि सभी पार्षदों, अधिकारियों और नागरिकों को साथ लेकर कार्य किया जाएगा। समस्याओं पर केवल चर्चा के बजाय उनके स्थायी समाधान खोजने पर जोर दिया जाएगा। उन्होंने विश्वास दिलाया कि सामूहिक प्रयासों और जनसहयोग से डलहौजी को प्रगतिशील, हरित और आदर्श पर्यटन नगर के रूप में विकसित किया जाएगा। नव निर्वाचित पार्षद प्रवीण कुमार, तिलक कपूर, वंदना कुमारी वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी राखी कौशल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
--