{"_id":"6a3971171ccdeeacc70e4668","slug":"now-a-bus-on-the-chamba-khajjiar-route-that-has-broken-down-is-at-mangla-chamba-news-c-88-1-cmb1002-187483-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: अब मंगला के पास खराब हुई चंबा से खज्जियार रूट की बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: अब मंगला के पास खराब हुई चंबा से खज्जियार रूट की बस
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 22 Jun 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
चंबा- खज्जियार रूट की बस मंगला के पास हुई खराब: जागरूक पाठक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एचआरटीसी बस में सवार 35 सवारियों को दो घंटे तक झेलनी पड़ीं परेशानियां
टैक्सियों और निजी वाहनों में लिफ्ट लेकर गंतव्य की ओर गईं सवारियां
संवाद न्यूज एजेंसी
मंगला (चंबा)। चंबा से खज्जियार जा रही परिवहन निगम की बस मंगला के आगे खराब हो गई। इससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा।
लगभग 35 यात्रियों से भरी बस शाम करीब 5 बजे चंबा से रवाना हुई थी। करीब 6 बजे बस के पहिये थम गए। चालक-परिचालक ने बस की खराबी को ठीक करने का प्रयास किया लेकिन कामयाबी नहीं मिली। यात्री सड़क के किनारे बैठकर करीब दो घंटे तक इंतजार करते रहे। इसके बाद कई यात्रियों ने मजबूरी में टैक्सी या निजी वाहनों में लिफ्ट लेकर अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान किया।
यात्रियों में नीरज कुमार, कौशल कुमार, राहुल कुमार, अमित कुमार, आरव कुमार, सिलमो देवी और बिमला देवी ने कहा कि यह पहली घटना नहीं है। ऐसी स्थिति बार-बार सामने आती रहती है। बसें पहले से ही तकनीकी रूप से खराब हैं तो उन्हें रूट पर क्यों भेजा जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि बीच रास्ते में बस खराब होने पर न तो वैकल्पिक बस की व्यवस्था की जाती है और न ही यात्रियों को कोई राहत दी जाती है।
उधर, एचआरटीसी के डीडीएम शुगल सिंह ने कहा कि बस में तकनीकी खराबी आई थी। उसे दुरुस्त कर दिया है। शाम को सारी बसें रूट पर निकलने के कारण दूसरी बस भेजनी की व्यवस्था नहीं हो पाई।
विज्ञापन
--