{"_id":"6a396f3188ef0debce07c6d6","slug":"rain-and-hailstorms-shatter-orchardists-dreams-chamba-news-c-88-1-ssml1006-187473-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: बारिश-ओलों की मार ने तोड़े बागवानों के सपने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: बारिश-ओलों की मार ने तोड़े बागवानों के सपने
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 22 Jun 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
चंबा के कीड़ी में बारिश के चलते गिरा सेब का पेड़।संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बगीचों में टूट कर जमीन पर गिर गए सेब से लहलहा रहे पेड़, एंटी हेलनेट भी क्षतिग्रस्त
बागवानों की साल भर की मेहनत पर बारिश ने फेर दिया पानी
जमीन पर बिखरे पेड़े सेबों को बटोरते हुए नजर आए बागवान
--
रविवार को हुई बारिश ने भले ही लोगों को गर्मी से निजात दिलाई लेकिन यह बागवानों और किसानों के लिए यह किसी आफत से कम नहीं रही। बारिश और ओलों ने सिर्फ मौसम नहीं बदला, बल्कि पेड़ों पर टंगी महीनों की उम्मीदों को जमीन पर बिखेर दिया। जहां पौधों पर सेब लहलहा रहे थे, वहां आज टूटी डालियां और बिखरी फसल बागवानों को उनकी मेहनत का टूटा हुआ हिसाब दिखा रही थीं।
--
संवाद न्यूज एजेंसी
साहो (चंबा)। क्षेत्र की कीड़ी पंचायत में हुई बारिश और ओलावृष्टि ने बगीचों में तैयार सेब की फसल को जमीन सुंघा दी है। बगीचों में सेब के पौधे टूट कर जमीन पर गिरे हैं। पौधों को ओलावृष्टि से बचाने के लिए लगाए एंटी हेलनेट भी क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। सोमवार सुबह 10:30 जैसे ही बागवान रविवार रात को हुई बारिश से बगीचे में हुए नुकसान का जायजा लेने पहुंचे तो उनके पैरों से जमीन खिसक गई। सेब की फसल से झूल रहे पेड़ उन्हें जमीन पर दिखाई दिए। जब संवाद न्यूज एजेंसी की टीम साहो क्षेत्र में बारिश से हुए नुकसान का जायजा लेने पहुंची तो भी बागवान परेशान नजर आए। उनके बगीचों में जाकर देखा तो सेब पेड़ों से झड़कर जमीन पर पड़े थे और दर्जनों पेड़ टूट चुके थे। बागवान यही विलाप कर रहे थे कि जिस फसल से इस बार मोटी कमाई होने की उम्मीद थी, उससे उन्हें अब कुछ भी हासिल नहीं होगा। बारिश के कारण कीड़ी पंचायत के मघेरनी, चचोह, मंगरोल, कीड़ी, खल्ला, खलनेरा, नौतोड़, रोनी, ओहला और तूती में नुकसान हुआ। उद्यान विभाग के उपनिदेशक प्रमोद शाह ने बताया कि जल्द ही कीड़ी में बारिश से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए निरीक्षण किया जाएगा।
--
- रविवार को भारी बारिश ने बागवानों की साल भर की मेहनत पर पानी फेर दिया। सेब की फसल बर्बाद हो चुकी है। - अशोक कुमार
--
बागवानों ने इस बार पेड़ों की प्रूनिंग व सेब की अच्छी पैदावार के लिए पूरी मेहनत की थी लेकिन एक ही बारिश ने सबकुछ तहस नहस कर दिया। - राकेश कुमार
--
सरकार और प्रशासन को कीड़ी और साहो क्षेत्र में बागवानों को हुए नुकसान का आकलन कर आर्थिक सहायता देनी चाहिए ताकि बागवानों को नुकसान में राहत मिल सके। - राम सिंह
विज्ञापन
--
रविवार को हुई बारिश किसानों और बागवानों के लिए नुकसानदायक रही। तैयार हो चुकी फसल अब उन्हें जमीन से बटोरनी पड़ रही है। - रतन सिंह