सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Man beaten up for not extending support in Panchayat elections.

Chamba News: पंचायत चुनावों में नहीं किया समर्थन तो पीट डाला व्यक्ति

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 22 Jun 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Man beaten up for not extending support in Panchayat elections.
विज्ञापन
पीड़ित ने दो लोगों के खिलाफ पुलिस में दर्ज करवाई प्राथमिकी

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। पंचायत चुनाव में समर्थन नहीं करने पर धीरज कुमार और राजेंद्र कुमार ने रंजीत सिंह निवासी गुहना डाकघर गढ़ को धुन डाला। रविवार को जब रंजीत सिंह अपना काम पूरा करके घर जा रहा था तो दोनों आरोपियों ने उसका रास्ता रोक लिया। चुनाव में खुलकर उनका समर्थन नहीं करने पर नाराजगी जताने लगे और गाली गलौज शुरू कर दिया। जब उन्होंने वहां से बचकर निकलने का प्रयास किया तो दोनों ने लात घूंसो से पीटना शुरू कर दिया। मारपीट में उन्हें काफी चोट भी लगी। आस पास के लोग वहां नहीं पहुंचते तो दोनों जाने से मारने पर उतारू थे। उन्होंने अपने साथ हुई मारपीट की शिकायत पुलिस थाना डलहौजी में देकर प्राथमिकी दर्ज करवाई। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि दोनों आरोपियों को थाने में तलब होने के आदेश दिए गए हैं। पुलिस निष्पक्ष होकर इसकी जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed