सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Two bears attack woman who went to throw out trash

Chamba News: कूड़ा फेंकने गई महिला पर दो भालुओं का हमला

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 22 Jun 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
Two bears attack woman who went to throw out trash
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाथरी में उपचार के दौरान भालू के हमले से घायल महिला
विज्ञापन
टप्पर पंचायत के लुणाह में सुहि की घटना, लोगों में दहशत का माहौल

परिजनों ने घायल महिला को पहुंचाया बाथरी अस्पताल, उपचार जारी

संवाद न्यूज एजेंसी
बनीखेत (चंबा)। उपमंडल डलहौजी की टप्पर पंचायत के गांव लुणाह में सोमवार सुबह 6 बजे एक महिला पर दो भालुओं ने हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गईं। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों में अमित कुमार, योगराज और संजीव कुमार ने कहा कि पिछले कुछ समय से जंगली जानवरों की रिहायशी क्षेत्रों में आवाजाही बढ़ गई है। इससे लोगों की सुरक्षा को खतरा पैदा हो रहा है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में बढ़ रही इस समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है।
राणो देवी (56) सुबह अपने घर के पास कूड़ा फेंकने गई थीं। इसी दौरान दो भालुओं ने उन पर हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। शोर सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने किसी तरह महिला को भालुओं के चंगुल से छुड़ाया। घायल महिला को परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाथरी पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार किया। अस्पताल में तैनात डॉ. पुनीत पराशर ने बताया कि भालू के हमले से महिला के सिर और चेहरे पर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद महिला की हालत खतरे से बाहर होने पर महिला को घर भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed