फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Breast milk is the best food for the infant: Dr. Jalam

मां का दूध शिशु के लिए सर्वोत्तम आहार : डॉ. जालम

Wed, 05 Aug 2026 04:24 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 04:24 AM IST
विज्ञापन
Breast milk is the best food for the infant: Dr. Jalam
चंबा में विश्व स्तनपान सप्ताह का शुभारंभ
विज्ञापन

छह माह तक केवल स्तनपान कराने का दिया संदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग जिला चंबा एवं ममता एनजीओ के संयुक्त तत्वावधान में मेडिकल कॉलेज चंबा के प्रसूता कक्षा में सात अगस्त तक विश्व स्तनपान सप्ताह के तहत जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसका मंगलवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जालम सिंह भारद्वाज ने शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि नवजात शिशु के स्वस्थ विकास एवं बेहतर भविष्य के लिए जन्म के तुरंत बाद स्तनपान शुरू कराना और जन्म से छह माह तक केवल मां का दूध पिलाना अत्यंत आवश्यक है।


उन्होंने कहा कि मां का दूध शिशु के लिए संपूर्ण एवं सर्वोत्तम आहार है, जो उसे आवश्यक पोषक तत्व, रोग प्रतिरोधक क्षमता के अलावा संक्रमणों से सुरक्षा प्रदान करता है। साथ ही स्तनपान से माताओं के स्वास्थ्य को भी अनेक लाभ प्राप्त होते हैं। विश्व स्तनपान सप्ताह के दौरान जिले के सभी स्वास्थ्य खंडों में विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग एवं ममता एनजीओ की टीमें चंबा और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में धात्री, गर्भवती महिलाओं और उनके परिवारों को स्तनपान के महत्व, सही तकनीक तथा छह माह तक केवल स्तनपान करवाने के लाभों के बारे में जागरूक करेंगी। इस अवसर पर जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कविता महाजन, न्यूट्रीशियन काउंसलर पूनम सहगल सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed