फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Campus interviews to be held at ITI Chamba on the 6th.

Chamba News: आईटीआई चंबा में छह को होंगे परिसर साक्षात्कार

Wed, 05 Aug 2026 11:04 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 11:04 AM IST
विज्ञापन
Campus interviews to be held at ITI Chamba on the 6th.
चंबा। आईटीआई चंबा में छह अगस्त को मारुति सुजुकी कंपनी के लिए परिसर साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा। संस्थान के प्रधानाचार्य विपिन शर्मा ने बताया कि परिसर साक्षात्कार में 18 से 25 वर्ष आयु वर्ग के आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। इनमें मोटर मेकेनिक, इलेक्ट्रीशियन, फिटर, वेल्डर, टर्नर, मशीनिस्ट, वायरमैन, शीट मेटल वर्कर, टूल एंड डाई मेकर सहित विभिन्न ट्रेडों के अभ्यर्थी पात्र होंगे। उन्होंने बताया कि चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और व्यक्तिगत साक्षात्कार शामिल होगा। चयनित अभ्यर्थियों को 28,300 रुपये प्रतिमाह और अप्रेंटिस अभ्यर्थियों को 21,000 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जाएगा। इसके अलावा भोजन, छात्रावास, यूनिफॉर्म और अन्य सुविधाएं भी कंपनी की ओर से उपलब्ध करवाई जाएंगी। प्रधानाचार्य ने पात्र अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि पर अपने मूल प्रमाणपत्रों एवं आवश्यक दस्तावेजों के साथ परिसर साक्षात्कार में भाग लेने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed