फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Car stuck in a marsh on the Palyur-Drabla road; traffic halted for half an hour.

Chamba News: पल्यूर-द्रबला मार्ग पर दलदल में फंसी कार, आधे घंटे थमी वाहनों की रफ्तार

Wed, 19 Aug 2026 10:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 19 Aug 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
Car stuck in a marsh on the Palyur-Drabla road; traffic halted for half an hour.
साहो (चंबा)। पल्यूर-द्रबला मार्ग पर बुधवार दोपहर बाद बारिश के कारण सड़क पर बने दलदल में एक ऑल्टो कार के टायर धंस गए। कार द्रबला की ओर जा रही थी।
विज्ञापन

अचानक वाहन के पहिये मिट्टी में धंसने से चालक के सामने मुश्किल खड़ी हो गई। गनीमत रही कि चालक और मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने मिलकर कार को धक्का देकर दलदल से बाहर निकाल लिया और सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। इस दौरान करीब आधे घंटे तक मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही।


ग्रामीण गजेंद्र ठाकुर, राजीव कुमार, नरेश कुमार, किशन चंद, अशोक कुमार और प्रमोद कुमारके अनुसार पल्यूर-द्रबला मार्ग की स्थिति लंबे समय से खराब बनी हुई है। मार्ग पर अभी तक तारकोल नहीं बिछाया गया है। बारिश होने पर आसपास की मिट्टी बहकर सड़क पर जमा हो जाती है, जिससे कई स्थानों पर दलदल की स्थिति बन जाती है। इससे छोटे वाहनों के साथ-साथ पैदल राहगीरों को भी आवाजाही में परेशानी उठानी पड़ती है। बताया कि बारिश के दौरान सड़क पर वाहन चलाना जोखिम भरा हो जाता है। कई बार वाहन मिट्टी में फंसने की स्थिति पैदा हो जाती है। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते सड़क को पक्का नहीं किया गया तो बरसात में समस्या और गंभीर हो सकती है। ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग से पल्यूर-द्रबला मार्ग पर जल्द तारकोल बिछाकर सड़क को पक्का करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि मार्ग के सुधरने से क्षेत्र के लोगों को सुगम और सुरक्षित यातायात की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed