सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Chaminu receives international honour as Healing Village, H2O House receives Yogini Stay

Chamba News: चमीनू को हीलिंग विलेज, एचटूओ हाउस को योगिनी स्टे का अंतरराष्ट्रीय सम्मान

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 16 Mar 2026 10:22 PM IST
विज्ञापन
Chaminu receives international honour as Healing Village, H2O House receives Yogini Stay
विज्ञापन
भोपाल में छठे अंतरराष्ट्रीय योगिनी सम्मेलन-2026 में मिली वैश्विक पहचान
Trending Videos

चंबा के करीब 10 गांवों में प्राकृतिक खेती व समुदाय आधारित पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

संवाद न्यूज एजेंसी
साहो (चंबा)। भोपाल में आयोजित छठे अंतरराष्ट्रीय योगिनी सम्मेलन और अवार्ड्स-2026 में जिले के चमीनू क्षेत्र को हिमालयी क्षेत्र के पहले हीलिंग विलेज के रूप में सम्मानित किया गया।
एचटूओ हाउस को योगिनी होम स्टे का गौरव मिला। यह सम्मान इंडियन योगिनी एसोसिएशन और एक्ट संस्था के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम के दौरान दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सम्मेलन का आयोजन भोपाल के श्यामला हिल्स स्थित निनाद ऑडिटोरियम में हुआ। सम्मान के बाद चमीनू क्षेत्र के करीब दस गांवों में प्राकृतिक खेती, योग-आधारित जीवनशैली और पारंपरिक ज्ञान को बढ़ावा देने की दिशा में काम किया जाएगा। यहां उत्तर भारत की पहली श्रीश्री वेद आगम संस्कृत पाठशाला भी स्थापित है। साथ ही क्षेत्र में घराट संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन पर भी काम किया जाएगा। अभियान को आगे बढ़ाने में आर्ट ऑफ लिविंग उन्नति मिशन, होलिस्टिक हिमालय, पहाड़ ट्रस्ट और अन्य सहयोगी संस्थाएं भागीदारी निभाएंगी।
योगिनी स्टे की सबसे खास बात यह है कि इसका संचालन मुख्य रूप से ग्रामीण महिलाएं कर रही हैं। होमस्टे प्रबंधन से लेकर मेहमानों को स्थानीय व्यंजन परोसने और पारंपरिक योग सिखाने तक की जिम्मेदारी महिलाएं निभा रही हैं। एचटूओ हाउस की प्रतिनिधि रेनू शर्मा ने कहा कि यह सम्मान गांव की उस विरासत का है जिसे बुजुर्गों ने वर्षों से सहेज कर रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed