फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Chanju-Bagheigarh road blocked for two and a half hours due to landslide.

Chamba News: भूस्खलन से ढाई घंटे बंद रहा चांजू-बघेईगढ़ मार्ग

Sat, 01 Aug 2026 10:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 01 Aug 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
Chanju-Bagheigarh road blocked for two and a half hours due to landslide.
चुराह (चंबा)। उपमंडल में शनिवार सुबह भारी बारिश के चलते वेही के समीप भूस्खलन होने से चांजू-बघेईगढ़ मुख्य मार्ग पर भारी मात्रा में मलबा और चट्टानें आ गईं।
विज्ञापन

इससे मुख्य मार्ग बंद हो गया। करीब ढाई घंटे तक यातायात बाधित रहा। मार्ग बंद होने के कारण मुख्यालय को जोड़ने वाली दो निजी बसें सड़क के दोनों ओर फंस गईं। बसों में सवार यात्रियों सहित अन्य वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही एसीएनसी कंपनी की जेसीबी मशीन मौके पर पहुंची। मशीन की सहायता से सड़क पर जमा मलबा और चट्टानों को हटाने का कार्य शुरू किया गया। करीब ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मार्ग को यातायात के लिए बहाल कर दिया गया। सड़क खुलने के बाद दोनों ओर फंसे वाहनों की आवाजाही सामान्य हो गई और यात्रियों ने राहत की सांस ली। लगातार हो रही बारिश के बीच पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन की घटनाओं को देखते हुए लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed