फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   CM Sukhu to gift projects worth crores to the district today.

Chamba News: जिले को आज करोड़ों की सौगात देंगे सीएम सुक्खू

Sat, 01 Aug 2026 10:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 01 Aug 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
CM Sukhu to gift projects worth crores to the district today.
15 सड़कों का शिलान्यास और 7 विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण
विज्ञापन

200 बिस्तरों वाले मेडिकल कॉलेज अस्पताल भवन का उद्घाटन करेंगे
अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला के समापन समारोह में भी शामिल होंगे सीएम

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू तीन दिवसीय चंबा प्रवास के दौरान रविवार को जिले को करोड़ों की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे।
शनिवार दोपहर करीब 2:30 बजे वह पठानकोट से हेलिकाप्टर के माध्यम से करियां हेलीपैड पहुंचे। यहां विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, सदर के विधायक नीरज नैय्यर सहित कांग्रेस नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद परिधि गृह में उन्होंने लोगों की जनसमस्याएं भी सुनीं।
रविवार सुबह 10:50 बजे मुख्यमंत्री ऐतिहासिक चौगान में आयोजित कार्यक्रम में 15 संपर्क सड़कों का शिलान्यास करेंगे। इनमें द्रबला, सनोथा, नाणू, द्रड्डा-सेरू, घरग्राम, घतरेड़, संडेगा, बसोधन, मंगला-ओहली-भरियां, कपाड़ा-जरीन, मानकोट, चंबा-मलूणा-कटना, रजेरा-बैली, करियां-बैली और चांजुई-साच-फतेहपुर सड़कें शामिल हैं। मुख्यमंत्री सात विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। इनमें रावी नदी पर 110 मीटर स्पैन पुल, तुडू-घरमाणी सड़क, सराहन-राण सड़क, शाहपुर-सिहुंता-चुवाड़ी-चंबा सड़क, भनेरा-देवीदेहरा-रठियार-मानकोट सड़क, परेल-कोहलड़ी सड़क और चंबा-बनीखेत वाया अपर परेल सड़क का उन्नयन कार्य शामिल है।
विज्ञापन

इसके उपरांत सीएम पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय सरोल के नए परिसर में नवनिर्मित 200 बिस्तरों की क्षमता वाले अस्पताल भवन का लोकार्पण करेंगे। संस्थान के संकाय सदस्यों (फैकल्टी) और विद्यार्थियों के साथ बैठक भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर 2:40 बजे मुख्यमंत्री चौगान में आयोजित दंगल प्रतियोगिता और पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। सायंकाल मिंजर मेले के समापन पर अखंड चंडी महल से निकलने वाली पारंपरिक शोभायात्रा में शामिल होंगे। शोभायात्रा के साथ लोअर जुलाहकड़ी स्थित रावी नदी के समीप मंजरी गार्डन पहुंचकर मिंजर विसर्जन की रस्म अदा करेंगे। रात्रि 9:30 बजे मिंजर मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में मुख्य अतिथि होंगे। वह मिंजर स्मारिका का विमोचन भी करेंगे। इसके बाद सोमवार पूर्वाह्न 11 बजे मुख्यमंत्री चंबा से प्रस्थान करेंगे।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed